दिवाली में राशि अनुसार जरूर करें माता लक्ष्मी की पूजा, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

 इस बार दिवाली को लेकर सभी के मन में अभी भी कन्फ्यूजन बना हुआ हैकई लोगों का मानना है कि दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जानी चाहिए, वहीं कुछ लोगों को मानना है कि दिवाली 1 नवंबर को मनाई जानी चाहिए। ऐसे में दिवाली को लेकर संसय का विषय बना हुआ है। लेकिन बता दें कि आपको कन्फ्यूजन होने की जरूरत नहीं है दिवाली 31 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, 31 अक्टूबर को शाम में पूजा के लिए शुभ मुहूर्त बन रहा है। इस शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी के साथ गणेश की पूजा कर सकते हैं। ज्योतिषियों का मानना है कि दिवाली पर राशि अनुसार मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा अलग-अलग तरीकों से करनी चाहिए। तो आज इस खबर में जानेंगे कि दिवाली के दिन किस राशि को कैसे पूजा करनी चाहिए।

दिवाली पर राशि अनुसार करें पूजा
मेष राशि
मेष राशि वाले लोग दिवाली के दिन शुक्र यंत्र अभिमंत्रित करें। उसके बाद चांदी के बर्तन में लाल वस्त्र, कमलगट्टा या स्फटिक, सुगंधित पदार्थ से माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही पूजा में मां लक्ष्मी को भोग में रसमलाई अर्पित करें। मान्यता है कि इस तरह से पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोग दिवाली पर बुध यंत्र अभिमंत्रित करें। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा में कांसे के बर्तन में मरगज, चमेली का तेल, हरा वस्त्र, साबुत मूंग अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही वृषभ राशि वाले लोग माता लक्ष्मी की पूजा में मूंग लड्डू का भोग अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि इस तरह विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती हैं। इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
मिथुन राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, दिवाली पर मिथुन राशि वाले लोग चंद्र यंत्र अभिमंत्रित करें। उसके बाद पूजा में चांदी के बर्तन में श्वेत वस्त्र, सफेद मोती और सफेद पुष्प लें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी की पूजा में चावल और मिश्री का भोग अर्पित करें। मान्यता है कि इस तरह से माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोग दिवाली के दिन सूर्य यंत्र अभिमंत्रित करें। उसके बाद तांबे के बर्तन में लाल वस्त्र, लाल चंदन, लाल पुष्प, सरसों, नारियल अर्पित करें। इसके साथ ही माता लक्ष्मी को मूंगफली का भोग भी लगाएं।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोग दिवाली के दिन बुध यंत्र अभियंत्रित करें। उसके साथ माता की पूजा में कांसे के बर्तन में हरा वस्त्र, ओनेक्स, चावल, शक्कर, साबुत मूंग से पूजा करें। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा में मूंग लड्डू का भोग भी लगाएं। मान्यता है कि इस तरह से माता लक्ष्मी की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
कन्या राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन शुक्र यंत्र अभिमंत्रित करें। साथ ही चांदी के बर्तन में सफेद रेशमी वस्त्र, स्फटिक, मिश्री सुगंधित पदार्थ और श्वेत पुष्प अर्पित करें। मान्यता है कि कन्या राशि वाले लोग दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा में कलाकंद का भोग अर्पित करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोग दिवाली के दिन मंगल यंत्र अभिमंत्रित करें। साथ ही तांबे के बर्तन में लाल वस्त्र, मूंगा, साबुत मसूर और लाल पुष्प अर्पित करें। इसके साथ ही तुला राशि वाले लोग माता लक्ष्मी को गुड़ के बने पकवान का भोग अर्पित कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातक दिवाली पर मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने के लिए गुरु यंत्र अभिमंत्रित करें। इसके साथ ही स्वर्ण या कांसे के बर्तन में पीला वस्त्र, टोपाज, चना दान हल्दी गांठ अर्पित करें। मान्यता है कि वृश्चिक राशि वाले लोग केसरयुक्त मिठाई का भोग लगा सकते हैं।
धनु राशि
दिवाली के दिन धनु राशि वाले लोग माता लक्ष्मी की पूजा के लिए शनि यंत्र अभिमंत्रित कर सकते हैं। इसके साथ ही कांसे के बर्तन में नीला-सफेद मिश्रित वस्त्र, जमुनिया, तिल, सरसों अर्पित करें। धनु राशि वाले लोग माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए गुलाब जामुन का भोग अर्पित कर सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातक दिवाली के दिन शनि अभिमंत्रित करें। उसके बाद शीशे के बर्तन में नीला सफेद वस्त्र लें। तिल का भी प्रयोग कर सकते हैं। मान्यता है कि मकर राशि वाले लोग दिवाली पर गुड़ या मीठी पूड़ी का भोग लगाकर माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
कुंभ राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, कुंभ राशि वाले लोग दिवाली के दिन गुरु यंत्र अभिमंत्रित करें। साथ ही साथ कांसे या पीतल के बर्तन में पीला वस्त्र , पीला हकीक, चना दाल, साबुत धनिया, जौ और हल्दी की गांठ अर्पित करें। मान्यता है कि कुंभ राशि वाले लोग बेसन की मिठाई का भोग अर्पित करना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
मीन राशि
दिवाली के दिन मीन राशि वाले लोग मंगल यंत्र अभिमंत्रित कर सकते हैं। इसके साथ ही तांबे के बर्तन में लाल वस्त्र, मसूर, लाल पुष्प और लाल हकीक अर्पित करें। मान्यता है कि मीन राशि वाले लोगों को दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को गुड़ का भोग अर्पित करना चाहिए। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    रामनवमी के दिन सोने का मुकुट धारण करेंगे रामलला, पहनाए जाएंगे राजसी वस्त्र

    राम मंदिर में विराजमान राम की पूजा राजकुमार की तरह की जाती है। वह दशरथ के पुत्र हैं, इसलिए उनकी पूजा राजा की तरह की जाती है। अब चूंकि 6…

    राम नवमी पर कैसे करें भगवान राम की पूजा 

     हिंदू धर्म में भगवान राम को एक आदर्श पुरुष और महान योद्धा के रूप में पूजा जाता है. उनकी पूजा करने से साधक को ज्ञान की प्राप्ति होती है. इतना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स
    Translate »
    error: Content is protected !!