रंगारंग कार्यक्रम में अश्लीलता की हदें पार: फूहड़ गानों में बार बालाओं से लगवाए ठुमके, गंदा डांस देखते ही महिलाएं और बच्चे उल्टे पांव लौटे घर

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में एक रंगारंग कार्यक्रम में अश्लीलता परोसी गई। बार बालाओं से फूहड़ गानों में डांस करवाया गया। साधारण प्रोग्राम समझकर देखने पहुंची महिलाओं ने जब गंदे गानों पर युवतियों को नाचते देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद कुछ ही देर में सभी बच्चे और महिलाएं उल्टे पांव घर लौट गए। मामला नौरोजाबाद थाना क्षेत्र का है। 

दरअसल, मां काली उत्सव समिति ने पिनौरा गांव में रंगारंग कार्यक्रम और रिकॉर्डिंग डांस के नाम पर आयोजन रखा था। ग्रामीण मनोरंजन का लुत्फ़ लेने के लिए साधारण कार्यक्रम समझकर इस आयोजन में पहुंच गए। लेकिन देखते ही देखते स्टेज पर कुछ बार बालाएं आ गई। अभद्र गानों पर अश्लील डांस होने लगा। 

इसके बाद बच्चे और महिलाएं असहज हो कर वापस घरों की ओर लौट गईं। वहीं कुछ बुजुर्गों ने भी यहां से घर की ओर रुख करना मुनासिफ समझा। लेकिन रावण दहन ग्राउंड पर रात भर अश्लील डांस चला। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस में किसी तरह की शिकायत हुई है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली है। 

उमरिया में एक रंगारंग कार्यक्रम में अश्लीलता परोसी गई

नीमच सिंगोली में दशहरा पर्व का मनाया गया मजाक.. भद्दी हरकत सामने आई.ऐसे अश्लील डांस के बाद अब यह जांच का विषय है कि क्या समिति ने ऐसे आयोजन के लिए परमिशन ली थी या नहीं? अगर ली थी, तो प्रशासन ने इस तरह की अश्लीलता से भरे आयोजन को स्वीकृति कैसे दी?  

नीमच :- दहशरा त्यौहार पर सार्वजनिक कार्यक्रम में सिंगोली क्षेत्र के कुछ लोगो कीअशोभनीय हरकत .

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर और उमरिया में 125 से ज्यादा कांग्रेस नेता गिरफ्तार, महिला नेत्री भीड़ में दबी, सीधी में मशाल जब्त

    मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में अलग-अलग जिलों में मशाल यात्रा निकाली। इस प्रदर्शन के दौरान कई…

    उमरिया में पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट

    उमरिया:उमरिया जिले में पिछले लगभग डेढ़ महीने से सौ प्रतिशत मतदान के लिए तरह-तरह के आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे थे। चालीस गांव में सौ प्रतिशत मतदान के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!