आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे, इस्तीफे की मांग के बीच बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आयी है। विपक्ष द्वारा इस्तीफे की मांग के बीच दोनों नेताओं ने साफ तौर पर कहा है कि सरकार पूरी तरह इस केस की जड़ में जाएगी। बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे कोई भी हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?
सीएम एकनाथ शिंदे ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘बाबा सिद्दीकी की हत्या में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक फरार है। इस पर टीमें काम कर रही हैं। उसे कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। पुलिस लगातार जांच में जुटी है। सरकार पूरी तरह इस केस की जड़ में जाएगी। इसके पीछे कोई भी हो, उसे बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे। इसके असली मास्टरमाइंड और जड़ तक पहुंचने में पुलिस जुटी है। इस केस को फास्ट ट्रैक में लेकर जाएंगे और कोर्ट में फांसी की मांग की जाएगी. दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगी। मुंबई पुलिस जांच कर रही है।’

फडणवीस ने कहा कि पुलिस को मामले में कुछ सुराग मिले
महाराष्ट्र के गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे फडणवीस ने गोंदिया जिले में कहा, ‘हत्या की विभिन्न कोणों से जांच की जा रही है लेकिन पुलिस इस बारे में बाद में जानकारी देगी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस भयावह और दुखद घटना से हम सभी स्तब्ध हैं। बाबा सिद्दीकी मेरे बहुत करीबी थे, हमने कई वर्षों तक साथ काम किया था। कुछ सुराग मिले हैं लेकिन मैं अभी उनका खुलासा नहीं कर सकता। हमले के पीछे कुछ पहलू भी मिले हैं लेकिन कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस इस बारे में जानकारी देगी।’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!