राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस राजेंद्र प्रसाद सोनी का निधन

राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस राजेंद्र प्रसाद सोनी का शुक्रवार देर रात जोधपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें शाम के समय सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत पर नहर रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति गंभीर होने के चलते हाई कोर्ट के जज फरजंद अली, नूपुर भाटी, कुलदीप माथुर, दिनेश मेहता सहित कई अधिवक्ता अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि, रात करीब 2:15 बजे जस्टिस सोनी ने अंतिम सांस ली।

जस्टिस राजेंद्र प्रसाद सोनी का पार्थिव शरीर उनके अभयगढ़ स्कीम स्थित निवास पर रखा गया है, जहां से आज दोपहर 12:15 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार में न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं का शामिल होना अपेक्षित है। जस्टिस सोनी मूल रूप से जैतारण के रहने वाले थे। उनके पिता रामचंद्र सोनी व्यवसायी और माता परमेश्वरी देवी गृहिणी हैं। उन्होंने जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री प्राप्त की थी।

जनवरी 2023 में बने थे हाई कोर्ट के जस्टिस
जस्टिस सोनी ने राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस में शामिल होने के बाद कई जगहों पर सिविल जज और सीनियर सिविल जज के रूप में कार्य किया। 2010 में उन्हें रेगुलर डिस्ट्रिक्ट जज कैडर में प्रमोशन मिला और उन्होंने भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, नाथद्वारा और उदयपुर में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के रूप में सेवाएं दीं। 16 जनवरी 2023 को उन्होंने राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वे डूंगरपुर, सिरोही, जालौर, उदयपुर और कोटा के चीफ डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के रूप में भी कार्यरत रहे थे।

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!