आगरा के रास्ते फ्लाइट से रायपुर लाई गई 928 किलो चांदी, दो दिन बाद भी पता नहीं चला किसका है माल, इधर कारोबारी पहुंचे GST दफ्तर

रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा इलाके में बीते सोमवार पुलिस को चेकिंग के दौरान एक मालवाहक वाहन से 928 किलो चांदी की सिल्लियां मिली थीं। पुलिस ने मालवाहक वाहन में बैठे युवक सन्नी कुमार सिंह से चांदी से संबंधित कोई वैध डॉक्यूमेंट मांगा, लेकिन वह नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने सन्नी के कब्जे से 51 कार्टूनों में बंद चांदी की सिल्लियों को जब्त कर छत्तीसगढ़ कमर्शियल टैक्स (GST) को सौंप दिया था। इस घटना को आज पूरे दो दिन हो गए हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी अभी तक चांदी के मालिकों का पता नहीं लगा पाए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, चेकिंग में जब्त की गई इस चांदी का बड़ा हिस्सा शहर के कुछ व्यापारियों का है। इस खेप को आगामी दिवाली त्योहार के लिए पिघलाकर आभूषण बनाने के लिए अवैध तरीके से रायपुर लाया गया था। यह खेप सही ठिकानों पर पहुंचने से पहले ही चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ लग गई। इसके बाद आज दो कारोबारियों ने GST दफ्तर पहुंचकर इस चांदी के बारे में पूछताछ की है।

बता दें कि जिस ट्रांसपोर्टर सन्नी कुमार सिंह की गाड़ी से यह चांदी का जखीरा बरामद हुआ है, वह डेली बुकिंग पर माल लाना-ले जाना करता है। GST विभाग के अधिकारियों के अनुसार 51 कार्टून में से केवल 11 के बिल और 12 की बिल्टी हैं। माना जा रहा है कि माल के खरीददार और विक्रेता ने कुछ बिल वाले माल के साथ शेष का लेनदेन बिना बिल के किया है। सभी की बिलिंग आगरा से की गई है। इसके बावजूद अधिकारी मालिकों का नाम बताने से बच रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!