24 PPS अफसर बनेंगे IPS, DPC की बैठक में बनी सहमति, इस पीपीएस अधिकारी का लिफाफा रहा बंद

यूपी पुलिस के 24 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति देने के लिए सोमवार को लोकभवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. जिसमें विभागीय प्रोन्नति कमेटी की चर्चा के बाद इन सभी अधिकारियों को आईपीएस पद पर प्रोन्नति देने के लिए सहमति बनी. हालांकि, पीपीएस अधिकारी संजय कुमार यादव की जांच लंबित रहने के कारण उनके प्रमोशन पर निर्णय को लिफाफे में बंद रखा गया है.

पुलिस मुख्यालय की जानकारी के अनुसार, 1995 और 1996 बैच के पीपीएस अधिकारियों की प्रोन्नति के लिए ये बैठक की गई थी. इसमें लोकसेवा आयोग के सदस्य, प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार, और अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार उपस्थित थे.

इस बैठक में जिन अधिकारियों को आईपीएस में प्रोन्नति दी जानी है उनमें बजरंग बली, डॉ. दिनेश यादव, समीर सौरभ, मो. इरफान अंसारी, अजय प्रताप, नेपाल सिंह, अनिल कुमार, कमलेश बहादुर, राकेश कुमार सिंह, लाल भरत कुमार पाल, रश्मी रानी, अनिल कुमार यादव, संजय कुमार, शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मी निवास मिश्र, राजेश कुमार श्रीवास्तव, चिरंजीव नाथ सिन्हा, विश्वजीत श्रीवास्तव, मनोज कुमार अवस्थी, अमृता मिश्रा, रोहित मिश्रा, शिवराम यादव, अशोक कुमार, और दीपेंद्र नाथ चौधरी शामिल हैं.

इनका नहीं खुला लिफाफा
संजय कुमार यादव, जो वर्ष 1993 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं, की जांच लंबित रहने के कारण उनके प्रमोशन पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है. यह मामला विभागीय प्रक्रियाओं के तहत आगे बढ़ेगा और उनकी स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा. इस प्रोन्नति से यूपी पुलिस के कार्यक्षेत्र में सुधार और आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जो कि पुलिस सेवा में गुणवत्ता और प्रभावशीलता को बढ़ाने में सहायक होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!