मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, सड़क के ठेकेदारों पर लगाया गया एक करोड़ का जुर्माना

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से खराब सड़क की लगातार शिकायतें सामने आ रही थी. इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा और कड़ा एक्शन लिया है. सीएम की सख्ती के बाद खराब सड़कों को लेकर 9 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया. मामले में सड़क के कई ठेकेदारों पर एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया. बता दें कि PWD की समीक्षा बैठक में ये मामला सामने आया कि प्रदेश में 36 हजार किमी कुल सड़क खस्ता हाल है. सरकार अब इन सड़कों की मरम्मत नए सिरे से करेगी.

अधिकारों को भी भेजा गया नोटिस
सड़कों के रख-रखाव में लापरवाही के लिए एमपी सरकार के कुल 21 अधिकारियों और 173 ठेकेदारों को नोटिस भेजी गई है. सीएम के सख्त आदेश के बाद ठेकेदारों पर एक करोड़ 36 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है. सड़क विकास निगम के तीन मार्गों के टोल अधिकार संचालक से वापस लिए गए है. 7 अगस्त से 6 सितम्बर तक प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए अभियान चलाये गये.

लोक पथ ऐप ने की मदद
अगस्त महीने में चलाए गए विशेष अभियान में प्रमुख अभियंता, सड़क एवं सेतु द्वारा 35 हजार 995 किलोमीटर सड़कों पर मरम्मत की गई. बता दें कि नागरिकों द्वारा सड़कों में गड्ढों की शिकायत के लिए संचालित लोक-पथ एप में 46 हजार 516 किलोमीटर सड़कें रजिस्टर्ड हैं. पिछले दो महीने में एप में 3 हजार 721 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 3 हजार 652 शिकायतें निराकृत की जा चुकी हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!