ससुराल वालों ने 16 सालों तक रखा कैद, हड्डी के ढांचे में तब्दील हुई महिला, पीड़िता की हालत देखकर पुलिस भी कांप गई

भोपाल। राजधानी भोपाल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। जहांगीराबाद इलाके में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने कैद करके रखा था। मायके पक्ष ने शिकायत की तो एक टीम उसे रेस्क्यू करने पहुंची। जैसे ही पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला, उनके होश उड़ गए। जिस पीड़िता को छुड़ाने वे गए हुए थे, वह हड्डी के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी। उसकी हालत देखकर पुलिसकर्मी भी कांप गए। 

दरअसल, महिला थाना में नरसिंहपुर में रहने वाले किशन लाल साहू ने पुलिस में आवेदन दिया था कि उनकी बेटी को कैद करके रखा गया है। उन्होंने बताया कि बेटी रानू साहू का विवाह 2006 में किया गया था। साल 2008 के बाद से ही ससुराल वालों ने उनसे मिलने नहीं दिया। महिला के बेटा और बेटी को भी उससे दूर कर दिया और कहीं भेज दिया गया है। 

ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के बाद से उनकी बेटी की हालत खराब हो गई। इसकी खबर उन्हें पड़ोसियों से मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम घर पहुंची।महिला की हालत देखते ही उनके होश उड़ गए। रानू हड्डियों के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी। वह बेहोशी की हालत में बिस्तर पर मिली। 40 साल की महिला का वजन 40 किलो रह गया था। जिसके बाद उसे फौरन अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद लोग आरोपी हैवान ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग का रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!