भाजपा सदस्यता अभियान: लक्ष्य पूरा करने कार्यकर्ताओं की जद्दोजहद, जमीन में नहीं मिला नेटवर्क तो पेड़ पर चढ़कर टारगेट पूरा करने का प्रयास

सीधी जिले के पोंड़ी और कुसमी मंडल के करीब 30 गांव, जहां मोबाइल का नेटवर्क नहीं मिलता, या फिर बहुत कमजोर है। ये सभी गांव आदिवासी बहुल हैं। सदस्यता अभियान देश भर में चलाया जा रहा है और संगठन पदाधिकारियों को ऊपर से मिला लक्ष्य भी हासिल करना है, इसलिए मैदानी स्तर पर कार्यकर्ता अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

अनेक गांव ऐसे, जहां मोबाइल का नेटवर्क नहीं
भारतीय जनता पार्टी का इन दिनों सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक जिला और मंडल के लिए सदस्यता का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने भाजपा नेता और कार्यकर्ता हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अनेक गांव ऐसे हैं, जहां मोबाइल का नेटवर्क नहीं है, या है भी तो बहुत कमजोर। इसलिए वहां के कार्यकर्ता ऊंचे स्थानों पर जाकर पहले नेटवर्क तलाश रहे हैं इसके बाद लोगों को सदस्य बना रहे हैं।

पेड़ों पर चढ़कर भी लक्ष्य की ओर बढ़ने की जुगत
पोंड़ी और कुसमी मंडल के कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेताओं ने नेटवर्क विहीन गांवों में ऊंचे स्थान पर जाकर नेटवर्क तलाशने और फिर लोगों को सदस्य बनाने की युक्ति सुझाई है। लिहाजा कार्यकर्ता गांवों में हर ऊंचे से ऊंचे स्थान पर जाकर सदस्यता अभियान में सहभागी बन रहे हैं। इसी कड़ी में अनेक गांवों में कार्यकर्ता पेड़ों पर चढ़कर भी लक्ष्य की ओर बढ़ने की जुगत भिड़ा रहे हैं। इसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है, इसलिए इस युक्ति को दूसरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भी सुझाया जा रहा है।

लक्ष्य को पूरा करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत
भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती ये सदस्यता अभियान चला रही है। इन दिनों सदस्यता अभियान को पूरा करने के लिए जिले के प्रभारी, सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी लक्ष्य को पूरा कराने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पांडे ने बताया कि जनपद कुसमी जनपद के अंतर्गत आने वाले पोंड़ी और कुसमी मंडल के 15-15 गांवों अनेक बूथ नेटवर्क विहीन है। ऐसे में नेटवर्क को तलाशने के लिए पेड़ में चढ़कर कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के प्रकिया को पूरा कर रहे हैं

  • सम्बंधित खबरे

    युवक की आ गई मौज, बैंक खाते में अचानक आ गए 58 करोड़ 61 लाख रुपए, अब पीछे पड़ी आईटी

    मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक युवक के बैंक खाते में मंगलवार को एक साथ करोड़ों रुपए क्रेडिट हो गए. अचानक बैंक खाते हुई करोड़ों की बरसात से युवक…

    इंदौर और उमरिया में 125 से ज्यादा कांग्रेस नेता गिरफ्तार, महिला नेत्री भीड़ में दबी, सीधी में मशाल जब्त

    मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में अलग-अलग जिलों में मशाल यात्रा निकाली। इस प्रदर्शन के दौरान कई…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!