रिटेंशन पॉलिसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI ने अचानक लिया ये फैसला

IPL 2025: आईपीएल 2025 की तैयारी तेज है. इस बार ऑक्शन होना है. जिसे लेकर अब तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है. इस बीच रिटेंशन पॉलिसी पर बड़ा अपडेट आया है. अगले 24 घंटों में रिटेंशन नियमों को लेकर बड़ी खबर सामने आने की उम्मीद है, क्योंकि गवर्निंग काउंसिल की आज बैठक होने वाली है. माना जा रहा है कि अगले 24 घंटों में या फिर आज (शनिवार) ही रिटेशन नियमों का ऐलान हो सकते हैं.

क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक शनिवार (28 सितंबर) को सुबह 11:30 बजे बेंगलुरु के फोर सीजन्स होटल में होगी. यह मीटिंग अचानक बुलाकी गई है. इसके बैठक के लिए शुक्रवार शाम को ही नोटिस जारी किए गए थे. हालांकि माना जा रहा है कि रिटेंशन का फैसला रविवार को बेंगलुरु में होने वाली जनरल बॉडी की बैठक के बाद सार्वजनिक किया जाएगा.

बैठक में इन मुद्दों पर लिया जा सकता है फैसला
गवर्निंग काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों के रिटेंशन की संख्या के अलावा, मेगा-नीलामी की तारीख और वेन्यू पर भी फैसला होना है. कहा जा रहा है कि मेगा ऑक्शन इसी साल नवंबर के अंत में हो सकता है. नीलामी किसी खाड़ी देश में आयोजित की जा सकती है. सऊदी अरब भी नीलामी की मेजबानी के लिए इच्छुक है, और अगर गवर्निंग काउंसिल सहमत होती है, तो यह रियाद में भी हो सकती है.

टीम मालिकों के साथ हो चुकी है बैठक
दरअसल, बीसीसीआई ने जुलाई के अंत में IPL टीम मालिकों के साथ बैठक की थी, जिसमें रिटेंशन सहित लीग से संबंधित कई मामलों पर चर्चा की गई थी. उस मीटिंग में टीम मालिकों की प्रतिक्रिया भी ली गी थी, जिसके बाद से ही रिटेंशन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

कितने खिलाड़ियों को रिटेन करने पर सहमत हो सकती है बीसीसीआई
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई 5-6 के बीच खिलाड़ियों की संख्या पर सहमत हो सकता है, जिसमें आरटीएम विकल्प भी शामिल है. अब तक IPL में 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम था, जिसमें इस बार बड़ा बदलाव होने की संभावना

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!