भोपाल। राजधानी भोपाल से युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. युवती ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामला पिपलानी थाना क्षेत्र का है.बताया जा रहा कि डॉ ईशान जाटव ने सोनोग्राफी के बाद छात्रा को चैंबर में बैठाया और छेड़छाड़ की. जब रिपोर्ट लेने की बारी आई तो युवती ने रिपोर्ट लेने से मना किया. साथ वालों ने वजह पूछी तब उसने दास्तान सुनाई. जिसके बाद पीड़िता के साथी उसको लेकर थाने पहुंचे. पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डाक्टर को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता सेकंड ईयर की छात्रा है. फिलहाल, पुलिस इस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है.









