MP में बेरोजगारी दर सबसे कम: कांग्रेस ने बताया झूठ, कहा- ऐसी कौन से छड़ी घुमाई कि भोपाल का आंकड़ा दिल्ली जाकर छोटा हो गया, पेरेंट्स बोले- एग्जाम लीक से सरकारी नौकरी पर कम हुआ भरोसा

भोपाल। मध्य प्रदेश के लिए खुशखबरी है। पीरियोडिक लेबर फोर्स के सर्वे के मुताबिक प्रदेश में सबसे कम बेरोजगारी दर है। राज्य में एक फीसदी से भी कम बेरोजगार हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक बेरोजगारी दर है। वहीं इन आंकड़ों को कांग्रेस ने झूठा करार दिया है। सवाल उठाते हुए विपक्ष ने पूछा कि आंकड़ों को लेकर आखिर झूठा कौन? आखिर ऐसा कौन सा जादू की छड़ी घुमाई कि भोपाल का आंकड़ा दिल्ली जाकर छोटा हो गया।

केरल और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में युवा बेरोजगारी दर ज्यादा है। वहीं, मध्य प्रदेश और गुजरात में सबसे कम बेरोजगारी दर है। आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) से पता चला है कि केरल में 15-29 वर्ष आयु वर्ग में बेरोजगारी दर 29.9% है, जिसमें महिलाओं में बेरोजगारी दर 47.1% और पुरुषों में 19.3% है।

एमपी में सबसे कम युवा बेरोजगारी दर

राज्य 23-24 उम्र में बेरोजगारी दर
बिहार 3.0
छत्तीसगढ़ 2.5
दिल्ली 2.1
झारखंड 1.3
गुजरात 1.1
मध्य प्रदेश 0.9

सभी उम्र के 13 सितंबर तक एमपी रोजगार पोर्टल पर 2,652,231 से ज्यादा युवा रजिस्टर

आखिर ऐसा कौन सा जादू की छड़ी घुमाई

कांग्रेस ने सवाल करते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “1. केंद्र सरकार द्वारा 24 सितंबर 2024 को जारी हुए “आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण” के आंकड़ों के आधार पर मप्र में 1% से भी कम बेरोजगार बताए जा रहे है। 2. मध्यप्रदेश सरकार ने 21 जुलाई 2024 को मप्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के सवाल के जवाब में 25 लाख 82 हजार 759 बेरोजगारों की संख्या को कबूला है।”

सोशल मीडिया पर आगे लिखा, “प्रदेश का युवा जानना चाहता है कि CM मोहन यादव ने आखिर कौन सी जादू की छड़ी घुमाई कि भोपाल का आंकड़ा दिल्ली जाते जाते सूक्ष्म रह गया या प्रदेश को सर्वे के माध्यम से भ्रमित किया जा रहा है।” 

बेरोजगारी दर कम होने के पीछे युवाओं की सोच का बदलना: अभिभावक

ग्वालियर। 28 राज्यों की सर्वे रिपोर्ट में मध्य प्रदेश में युवाओं की बेरोजगारी दर 1% से भी कम होने को लेकर युवा और उनके अभिभावकों ने अपनी अपनी राय व्यक्त की है। ज्यादातर युवाओं का मानना है कि मध्य प्रदेश में बेरोजगारी दर कम होने के पीछे युवाओं की सोच का बदलना है। क्योंकि आज का युवा सरकारी नौकरी हासिल करने के इंतजार में अपना करियर खराब नहीं कर रहा। वह अब प्राइवेट जॉब के साथ ही स्टार्टअप से ज्यादा जुड़ रहा है। जिसके चलते वह खुद के साथ दूसरों को भी रोजगार दे पा रहा है।

एग्जाम लीक से सरकारी नौकरी पर कम हुआ भरोसा

वहीं, युवाओं के अभिभावकों का मानना है कि मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों में कम भर्ती निकलने के साथ ही सरकारी नौकरियों के एग्जाम पेपर लीक होने के बाद युवाओं का भरोसा सरकारी जॉब से कम हुआ है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश का युवा अब खुद की दम पर कुछ ना कुछ कर रहा है। इस दौरान सीखो कमाओ योजना के अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार की आसानी से लोन सुविधा के चलते प्रदेश में स्वरोजगार में बढ़ावा हुआ है। जिसका सीधा असर मध्य प्रदेश में बेरोजगारी दर कम होने पर हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!