यूपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, योगी सरकार ने 5 आईएएस अफसरों का किया तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेहतर प्रशासन को चलाने और अधिकारियों में प्रशासनिक क्षमता का विकास करने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है। सूबे की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पांच आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। आदेश के मुताबिक प्रनत ऐश्वर्य मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकरनगर से विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के साथ संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम ग्रामीण बनाई गई हैं।आनंद कुमार शुक्ला अपर निदेशक सूडा से मुख्य विकास अधिकारी, अंबेडकरनगर, उमेश प्रताप सिंह विशेष सचिव भूतत्व खनिकर्म विभाग से विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग बनाए गए हैं। हालांकि इनका तबादला अभी हाल में जिलाधिकारी शाहजहांपुर हुआ था। जिसे निरस्त कर उन्हें वहां स्थानांतरित किया गया है।

वहीं अरुण कुमार विशेष सचिन नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम ग्रामीण से विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म बनाए गए हैं। अनुपम शुक्ला विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग तथा डायरेक्टर गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत नोएडा को वर्तमान पद के साथ प्रबंध निदेशक यूपी नवीनीकरण एवं इलेक्ट्रॉनिक व्हेकिल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!