झुग्गी मुक्त होगा भोपाल, सीएम का आदेश; पर पहले उनके लिए बनाएं पक्के मकान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल देश की सबसे सुंदर राजधानियों में से एक है, लेकिन यहां पर तनी हुई झुग्गियां शहर की खूबसूरती को नुकसान पहुंचाने का काम करती रही है.अब प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने इसके लिए ‘झुग्गी मुक्त भोपाल संकल्प’ लिया है. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए झुग्गियों को हटाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘झुग्गियों में रहने वाले नागरिकों को सड़क पर नहीं लाना है, उन्हें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. सबसे पहले उनके रहने के लिए भवन तैयार किए जाएं. उसके बाद उन्हें विस्थापित करके झुग्गियां हटाएं.

भोपाल को झुग्गी मुक्त बनाने की योजना का संकल्प

सीएम मोहन यादव ने कहा कि भोपाल को झुग्गी मुक्त बनाना है. झुग्गी मुक्त करने के लिए अक्टूबर तक निविदा पूरी कर कार्य शुरू किया जाए. दरअसल, सीएम भोपाल को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने के लिए 25 वर्षों का प्लान तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं. इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि सबसे पहले घर तैयार किया जाए. फिर झुग्गियों को खाली कराया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो.

भोपाल को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने के लिए 25 वर्षों का प्लान तैयार करने का निर्देश

इसके अलावा मुख्यमंत्री यादव ने सड़कों के स्वीकृत काम समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि भोपाल को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने के लिए 25 सालों के प्लान को ध्यान में रखकर इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा किया जाएं. 

भोपाल मेट्रोपोलिटन विकास प्राधिकरण के प्रस्तावित कामों के तहत रायसेन, मंडीदीप, सलामतपुर और सांची तक का क्षेत्र, राजगढ़ और पीलुखेड़ी क्षेत्र, बैरसिया, सूखी सेवनिया क्षेत्र के विकास के लिए कार्ययोजना बेहतर ढंग से तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही भोपाल में बड़े तालाब पर एलिवेटेड कॉरिडोर का प्लान तैयार किया जाएगा.

भोपाल में झुग्गी वाले प्रमुख इलाके

बता दें कि भोपाल के प्रमुख इलाकों में नया बसेरा, राजभवन के पास करीब 17 एकड़ में फैली बस्ती, गंगा नगर, बापू नगर, बाणगंगा, रोशनपुरा, पंचशील, संजय नगर, शबरी नगर, ओम नगर, दामखेड़ा, मीरा नगर,भीमनगर,उड़िया बस्ती, नई बस्ती,राहुल नगर, दुर्गा नगर, बाबा नगर, अर्जुन नगर, विश्वकर्मा नगर जैसी सैकड़ों झुग्गी बस्तियां मौजूद हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!