वृंदावन के पास मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण 29 ट्रेन रद्द

उत्तर प्रदेश में पलवल-मथुरा सेक्शन के बीच वृंदावन रोड स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण उत्तर रेलवे ने दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली तीन एक्सप्रेस एवं मेल ट्रेनों को रद्द कर दिया है तथा 26 एक्सप्रेस व मेल ट्रेन के मार्ग परिवर्तित कर दिये।जिन ट्रेन को रद्द किया गया और जिनका मार्ग परिवर्तित किया गया है उनकी सूची जारी करते हुए उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि एनसीआर में आगरा डिवीजन के मथुरा जंक्शन-पलवल सेक्शन पर वृंदावन रोड-अझई स्टेशन के बीच ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण कई ट्रेन अस्थायी रूप से रद्द या मार्ग परिवर्तित किया गया है।

जिन प्रमुख ट्रेन के मार्ग परिवर्तित किये गये हैं उनमें नयी दिल्ली-हैदराबाद, नयी दिल्ली-ताम्बरम, हजरत निजामुद्दीन-मुंबई बांद्रा टर्मिनस, अमृतसर जंक्शन-मुंबई बांद्रा टर्मिनस, और हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर शामिल हैं।

रेलवे के अनुसार अठारह सितंबर को वृंदावन रोड स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के कोयले से लदे 25 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेल की तीन लाइन अवरुद्ध हो गईं और इस मार्ग पर रेल यातायात के लिए फिलहाल केवल एक ही लाइन उपलब्ध है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अन्य लाइनों को भी जल्द से जल्द साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!