ग्वालियर में बड़ा हादसा: 25 फीट की विशाल गणेश मूर्ति गिरी, ऊर्जा मंत्री मौके पर पहुंचे, गड्ढों की वजह से अनियंत्रित हुई प्रतिमा

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज रविवार को गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने से पहले बड़ा हादसा हो गया। गड्ढे में अनबैलेंस होने के चलते सड़क पर मूर्ति गिर गई। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं प्रतिमा भी खंडित हो गई। हादसे के बाद प्रतिमा को ला रहे युवा काफी आक्रोशित हो गए और गड्ढों को भरने की मांग करने लगे। जानकारी मिलने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी पहुंच गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।

हंगामे की सूचना मिलते ही इंदरगंज थाना पुलिस पहुंची युवाओं से बातचीत कर समझाइश दी। लोग खंडित प्रतिमा को विसर्जित करने की मांग करने लगे। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मौके पर पहुंच कर मूर्ति को ससम्मानित विसर्जित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि रोड को खोदा गया है। इसकी किसने खुदाई की है, इसकी जांच की जाएगी और एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम कमिश्नर को इसके निर्देश दिए जाएंगे। 

कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने इसे शासन और प्रशासन की लापरवाही बताई और निंदा की। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी में सड़क ठीक क्यों नहीं कराया गया? अभी दुर्घटना हुई लेकिन आगे और कोई हादसा न हो। 

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!