सपा अध्यक्ष के पोस्ट पर चाचा शिवपाल क्या बोले? BJP बोली- बचे अपराधी अगर अखिलेश के संपर्क में हो तो..

यूपी के सुल्तानपुर में सर्राफा व्यापारी से डकैती के मामले एनकाउंटर में मारे गए बदमाश मंगेश यादव को लेकर सियासत शुरु हो गई है. मंगेश यादव मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल था. मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद एक बार फिर अखिलेश यादव ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है. जिसमें बीजेपी ने पलटवार किया है.

दरअसल, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए बड़ा सवाल उठाया है. उन्होंने कहा, ”सवाल ये है कि लुटेरों से लूट का माल किसने लूट लिया. जब सब पकड़े गये तो फिर सोना किसके ख़ज़ाने में जाकर जमा हो गया. कहीं ऐसा तो नहीं कि जो लुटेरे बनकर गये वो किसी के प्रतिनिधि थे. सवाल गंभीर है.” इसके साथ उन्होंने हैशटैग में लिखा बिल्कुल नहीं चाहिए भाजपा. अखिलेश यादव की इस पोस्ट पर शिवपाल यादव ने कहा- ‘इकबाल खो चुकी है सरकार…’

एनकाउंटर पर अखिलेश यादव के सवाल पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि “बाकी बचे अपराधी अगर अखिलेश जी के संपर्क में हो तो उन्हें सरेंडर करा दें वरना अपराधियों पर कठोर कार्रवाई पर फिर अखिलेश जी को पीड़ा होगी. अपराधी सभी अंजाम भुगतेंगे और लूट का माल भी वापस होगा, और समाजवादी पार्टी पुलिस की चप्पल ही देखती रहेगी.”

28 अगस्त को हुई थी लूट

Sultanpur Encounter: गौरतलब है कि बीते 28 अगस्त को सुल्तानपुर शहर में चौक क्षेत्र के ठठेरी बाजार में भरत जी सर्राफा के यहां दिनदहाड़े करोड़ों की लूट हुई थी. आज STF के पुलिस उपाधीक्षक डीके शाही टीम के साथ थे, इसी दौरान कोतवाली देहात अंतर्गत मिश्रपुर पुरैना में लूट को अंजाम देने वाले आरोपियों से मुठभेड़ हो गई. घटना में शामिल मुख्य आरोपियों में से 1 लाख के इनामी बदमाश मंगेश यादव पुत्र राकेश यादव निवासी ग्राम अगरौरा थाना बक्श जौनपुर पुलिस पर गोली चलाने लगा.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!