बिना कर्ज लिए 30 लाख का कर्जदार हुआ युवक: कोरियर संचालक को नहीं लगी भनक, सिबिल स्कोर चेक किया तो उड़ गई नींद

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोरियर संचालक बिना कर्ज लिए ही एलआईसी का कर्जदार बन गया। उसके नाम से जालसाज ने बीमा कंपनी से 30 लाख रुपए का लोन ले लिया। जिसके बाद कारोबारी ने ऑनलाइन सिबिल स्कोर चेक किया, तब उसे लाखों रुपए के कर्जदार होने का पता चला। बीमा कंपनी जाकर उन्होंने ब्यौरा मांगा तो सही जवाब नहीं मिला। जिसकी शिकायत क्राइम ब्रांच थाने में की। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

भनक नहीं लगी और हो गए कर्जदार

दअरसल, सिटी सेंटर कैलाश विहार में रहने वाले संजीव शर्मा कोरियर संचालक हैं। उनके नाम का पैन और आधार कार्ड इस्तेमाल कर (LIC) भारतीय जीवन बीमा निगम हाउसिंग फाइनेंस की सिटी सेंटर ब्रांच से 30 लाख रुपए का कर्ज लिया गया है। बीमा कंपनी ने उनकी जानकारी के बिना कब और किसे लाखों रुपए का कर्ज दिया, उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। जब ऑनलाइन सिबिल स्कोर चेक कर रहे थे। तब पता चला कि वह 30 लाख रुपए के कर्जदार हैं।

कहीं कंपनी के कर्मचारी की सांठगांठ तो नहीं?

30 लाख रुपए एलआईसी ने उन्हें लोन दिया है। यह देखकर वहां हैरान हो गए। क्योंकि कंपनी से उनका कोई लेन-देन नहीं है। फिर उनके नाम से लाखों रुपए का कर्ज कैसे हो सकता है? पता लगाने के लिए बीमा कंपनी के सिटी सेंटर ऑफिस पहुंच गए। एरिया मैनेजर से माजरा पूछा, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जिससे आशंका जताई कि इसमें बीमा कंपनी के किसी कर्मचारी की साठगांठ हो सकती है। फिलहाल इस धोखाधड़ी की शिकायत फरियादी ने क्राइम ब्रांच थाने पहुंचकर की है। वहीं ASP निरंजन शर्मा ने कहा कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!