MP में शिक्षक दिवस पर टीचर के खिलाफ बड़ा एक्शन, एक शिक्षक को किया गया निलंबित, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के रतलाम में शिक्षक दिवस के मौके पर एक टीचर को निलंबित कर दिया है. टीचर को इसलिए निलंबित किया गया क्योंकि वो शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था. इतना ही नहीं शिक्षक हाथ में कैंची लेकर लोगों को धमका भी रहा था. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

नशे के धूत में स्कूल पहुंचा था शिक्षक
वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक शराब के नशे में धूत होकर स्कूल पहुंचा है. वीडियो में ये साफ दिख रहा है कि शिक्षक हाथ में कैंची लेकर धमका रहा है. साथ ही छोटी बच्ची के समाने अश्लील शब्दों का प्रयोग भी कर रहा है. वहीं जिस शक्स ने वीडियो बनाया है उससे भी शिक्षक बहस करते हुए नज़र आ रहा है.

बता दें कि ये घटना रतलाम के सेमलखेड़ा सरकारी स्कूल का है. वायरल वीडियो में जो शिक्षक दिख रहा है उसका नाम वीर सिंह मईडा है. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने शिक्षक को निलंबित कर जांच के आदेश दिया है.

शिक्षक को लेकर की जा रही है पूछताछ
इधर, संकुल प्राचार्य और बीआरसी भी मामले की जांच के लिए स्कूल पहुंचे और आसपास के लोगों से इस मामले की जानकारी लेकर बयान दर्ज किया. वहीं स्कूली बच्चों से भी शिक्षक को लेकर पूछताछ की जा रही है.

आदिवासी विभाग की सहायक आयुक्त रंजना सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. शिक्षक शराब पीकर स्कूल आया था या नहीं इसकी जांच की जा रही है. हालांकि मर्यादाहीन आचरण के लिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है.

कलेक्टर राजेश बाथम ने लिया एक्शन
पूरे मामले पर रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम ने भी एक्शन लिया है. कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शिक्षक पद की गरिमा के विपरीत मर्यादाहीन आचरण करने वाले जिले के प्राथमिक विद्यालय सेमल खेड़ी 2 के सहायक शिक्षक वीर सिंह मेड़ा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है

  • सम्बंधित खबरे

    मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क केपिटल: CM डॉ मोहन ने रतलाम को दी 246 करोड़ की सौगात, 113 करोड़ की पेयजल योजना की घोषणा

    राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आज प्रदेश का हर कोना विकास कार्यों से सज-संवर रहा है। हम…

    हनीमून हत्याकांड में बड़ा खुलासा, राजा-सोनम के मेघालय में गायब हुए गहने MP में यहां से मिले

    मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के हनीमून के दौरान मेघालय से गायब हुए…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!