पेरिस पैरालंपिक में हरविंदर ने गोल्ड पर लगाया निशाना, तीरंदाजी में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने

पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स को उम्दा प्रदर्शन जारी है. बुधवार को टोक्यो 2020 के कांस्य पदक विजेता हरविंदर सिंह ने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर एक और इतिहास रच दिया है. हरविंदर पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए है.

पोलैंड के लुकास सिसजेक को 6-0 से हराकर हरविंदर सिंह ने भारत को तीरंदाजी का पहला स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रच दिया. इस उपलब्धि के साथ हरविंदर पैरालंपिक और ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले और एकमात्र भारतीय तीरंदाज बन गए हैं. वो लगातार दो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले पहले और एकमात्र तीरंदाज भी हैं.
हरविंदर के स्वर्ण पदक के साथ पदक तालिका में 15वें स्थान पर पहुंचा भारत
तींरदाज हरविंदर सिंह के स्वर्ण पदक के साथ पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने अब तक चार स्वर्ण, 8 रजत और 10 कांस्य पदकों समेत कुल 22 पदक जीत लिए हैं. हरविंदर के स्वर्ण के साथ भारत पदक तालिका में 15वें स्थान पर पहुंच गया है. इससे पहले बुधवार को ही सचिन खिलारी ने देश के लिए रजत पदक जीता था.

फाइनल में प्रतिस्पर्धी पोलैंड के खिलाड़ी पर शुरूआत से हावी रहे हरविंदर
हरविंदर ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया. पहले सेट में 10 और दो 9 के साथ हरविंदर सिंह ने पहला सेट जीत लिया. सिसजेक ने 9, 7 और 8 का स्कोर किया. 2-0 से आगे चल रहे हरविंदर ने दूसरे सेट की शुरुआत लगातार 2-9 के साथ की और फिर 10 का स्कोर किया जबकि सिसजेक ने तीनों प्रयासों में 9 का स्कोर किया.

सेमीफाइनल में ईरान के अरब अमेरी मोहम्मद रजा को हराकर फाइनल में पहुंचे थे हरविंदर
हरियाणा के कैथल के एक किसान परिवार से आने वाले हरविंदर ने 2- 10 और उसके बाद 1-9 (29) के साथ स्वर्ण पदक पक्का किया, जबकि सिसजेक ने सात से शुरुआत की और फिर 2-9 का स्कोर किया. इससे पहले, हरविंदर ने बुधवार को ही सेमीफाइनल में ईरान के अरब अमेरी मोहम्मद रजा को हराया था.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!