5 भारतीय क्रिकेटर्स ने भरा सबसे ज्यादा टैक्स, कोहली नंबर 1, टॉप 20 से कप्तान रोहित हैं गायब

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं. वो साल 2024 में सबसे ज्यादा टैक्स अदा करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं.  फॉर्च्यून इंडिया की तरफ से जारी कई गई ताजा लिस्ट में कोहली सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले नंबर वन भारतीय क्रिकेटर हैं. वहीं रोहित शर्मा टॉप 20 की लिस्ट में शामिल नहीं है. इस लिस्ट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली जैसे बड़े नाम शामिल हैं. हार्दिक पांड्या भी टॉप 5 में मौजूद हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024 के वित्तीय वर्ष में विराट कोहली ने 66 करोड़ रुपए का टैक्स भरा है. वो भारतीय हस्तियों के बीच पांचवें सबसे अधिक कर योगदानकर्ता बने हैं. वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 38 करोड़ रुपए टैक्स चुकाया. वह छठे स्थान पर हैं.

2024 में भारत के टॉप-5 टैक्स पेयर्स
विराट कोहली- 66 करोड़
महेंद्र सिंह धोनी- 38 करोड़
सचिन तेंदुलकर- 28 करोड़
सौरव गांगुली- 23 करोड़
हार्दिक पांड्या- 13 करोड़

कहां से पैसा कमाते हैं विराट कोहली
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024 में किंग कोहली की नेटवर्थ करीब 127 मिलियन डॉलर यानी करीब 1066 करोड़ भारतीय रुपये है. वो अपने खेले के अलावा एड्स से भी खूब पैसा कमाते हैं. कोहली ने ब्रांड इंडोर्समेंट के साथ-साथ उन्होंने अलग-अलग कंपनियों में मोटा निवेश किया है. यहीं से कमाई के जरिए वो भारत सरकार को टैक्स के रूप में एक बड़ी रकम अदा करते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!