इंदौर में वारंटी को पकड़ने के लिए किसान को तालाब में कुदवाने के मामले में पुलिस के खिलाफ कोर्ट में परिवाद

इंदौर। इंदौर में एक वारंटी को पकड़ने के लिए किसान को तालाब में कुदवाने के मामले में पुलिस के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। इसमे दोषियों के विरुद्ध हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज करने की गुहार की गई है।

जेएमएफसी विजेंद्र सिंह रावत की कोर्ट में मृतक किसान माणकचन्द के गोपाल की ओर से एडवोकेट लालजी बाबू गौर द्वारा यह निजी परिवाद पेश किया गया। इसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे, रेखा सचदेव तहसीलदार, प्रभारी तत्कालीन थाना बाणगंगा इंदौर अर्जुन सिंह राठौर, तत्कालीन थाना बाणगंगा उप निरीक्षक सुरेश गामड़े, प्रधान आरक्षक थाना बाणगंगा, विकास भदौरिया आरक्षक थाना बाणगंगा को पक्षकार बनाया गया है।

एडवोकेट गौर ने बताया कि कोर्ट द्वारा मामले में प्रतिवेदन हेतु आगामी 13 दिसम्बर 2019 नियत की गई है।

यह था मामला

12 अक्टूबर 2018 को टिगरिया बादशाह तालाब में एक फरार वारंटी को पकड़ने के लिए कूदे 55 साल के किसान माणकचन्द की मौत हो गई थी।

आरोप है कि पुलिस को देख जब बदमाश रवि बारीक ने तालाब में छलांग लगाई तो वहीं किसान माणकचन्द भी थे जो खेत में पानी डालने के लिए तालाब किनारे गए थे। पुलिस ने उन्हें रवि को पकड़ने के लिए धमकाकर तालाब में उतार दिया जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!