दुष्यंत चौटाला के बीजेपी में नहीं जाऊंगा वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री Manohar Lal Khattar ने ली चुटकी

केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के बयान “दोबारा बीजेपी के साथ नहीं जाऊंगा” पर पलटवार करते हुए कहा, “उन्हें किसने आमंत्रित किया?” केंद्रीय मंत्री खट्टर ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, “उन्हें बुला कौन रहा है? (दुष्यंत चौटाला)? बीजेपी हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी और नया रिकॉर्ड सेट करेगी। हम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लीडरशिप में चुनाव जीतेंगे।”

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने रविवार को कहा था कि जननायक जनता पार्टी आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी और दावा किया कि पार्टी आने वाले दिनों में सबसे महत्वपूर्ण पार्टी होगी। एक इंटरव्यू में दुष्यंत चौटाला ने कहा, “मैं रिकॉर्ड पर आपको गारंटी दे सकता हूं कि मैं फिर से बीजेपी के साथ नहीं जाऊंगा।” लोकसभा इलेक्शन 2024 के बारे में पूछे जाने पर चौटाला ने कहा, “मैं इसे अब संकट के रूप में नहीं लेता। जो हुआ, सो हुआ। मैं इसे अब अवसर के रूप में देखता हूं। पिछली बार भी हमारी पार्टी किंगमेकर थी… आप आने वाले दिनों को भी देख सकते हैं, जेजेपी राज्य (हरियाणा) की सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक पार्टी होगी।”

हरियाणा में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 जेजेपी एमएलए के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। इससे पहले हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता दुष्यंत चौटाला की भाजपा के खिलाफ टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस जेजेपी को खत्म करना चाहती है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!