बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, अब इस एप के जरिए होगी कस्टमर की परेशानियां दूर, जानिए कैसे

भोपाल। मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह जरूरी खबर है। उपभोक्ताओं को योजनाओं और सुविधाओं का लाभ देने के उद्देश्‍य से शुरू की गई केवायसी प्रक्रिया को अब एप के माध्‍यम से घर बैठे करने की सुविधा कंपनी ने उपलब्‍ध कराई है। उपभोक्‍ता अब उपाय एप के जरिए घर बैठे अपनी केवायसी करा सकेंगे।मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि गूगल प्‍ले स्‍टोर से उपाय एप डाउनलोड कर सकते हैं। उपभोक्‍ता समग्र केवायसी में अपना उपभोक्‍ता क्रमांक और समग्र क्रमांक दर्ज करने के बाद लिंक, मोबाइल नंबर पर प्राप्‍त ओटीपी को दर्ज कर केवायसी कर सकते हैं। कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्‍वालियर और चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के बिजली उपभोक्‍ताओं के बिजली संबंधी व्‍यक्तिगत विवरण को कंपनी के रिकार्ड में अपडेट करने के लिए नो योर कंज्‍यूमर केवायसी प्रक्रिया शुरू की है।

कंपनी नो योर कंज्‍यूमर केवायसी प्रक्रिया के तहत बिजली उपभोक्ताओं की व्‍यक्तिगत जानकारी जैसे समग्र आईडी, मोबाइल नंबर एवं बैंक खाता इत्‍यादि की जानकारी को अपडेट किया जा रहा है। नो योर कंज्‍यूमर केवायसी प्रक्रिया से बिजली उपभोक्‍ताओं को जहां राज्य शासन की योजनाओं का लाभ सीधे लाभ अंतरण DBT योजना के माध्यम से सुनिश्चित किया जा सकेगा। वहीं दूसरी ओर प्रणाली में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

साथ ही केवायसी से वास्तविक उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन और उनके भार की स्थिति का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जा सकेगा। जिससे कंपनी कार्यक्षेत्र में विद्युत संरचनाओं के भविष्य में विस्तार की योजना बनाने में आसानी होगी। कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सही पहचान और मोबाइल नंबर को सटीक रूप से टैग करने में मदद मिलेगी। जिससे कंपनी की सेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!