सपा नेता की कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर: 20 करोड़ की लागत से हो रहा था निर्माण, प्रशासन ने किया जमींदोज

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा नेता गैंगस्टर हाजी रज़ा उर्फ हाजी मोहम्मद के करोड़ों के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चला दिया है। बताया जा रहा है कि बिना नक्शा पास कराए इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया था। 

21 अप्रैल 2022 को उपजिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने इस कॉम्प्लेक्स को अवैध घोषित था।  जिसके बाद सपा नेता ने जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में अपील की थी। सुनवाई के बाद जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने इसे अवैध घोषित करते हुए गिराए जाने का आदेश दिया। जिसके बाद मंगलवार 10 थानों की पुलिस फोर्स के साथ मजिस्ट्रेट ने सपा नेता की इमारत को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया

सपा नेता हाजी रजा ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ दिनों पहले टिप्पणी की थी। शहर कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि हाजी रजा पर लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। यह हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात अपराधी है। यह गैंग बनाकर लोगों और सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा किया करता था।

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि इस जमीन की बाजार में कीमत कुल 20 करोड़ रुपये से अधिक है। हाजी रजा के ऊपर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 23 से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। ये डी-69 गैंग का कुख्यात सदस्य है और ये इस थाने में हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके खिलाफ जो भी केस दर्ज हैं, उनमें आगे भी कार्रवाई की जा रही है। 

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!