महाराष्‍ट्र:सत्‍ता की धुरी कांग्रेस पर आकर टिकी, शाम 5 बजे फैसला

मुंबई: महाराष्‍ट्र में सरकार गठन के लिए राज्‍यपाल से आमंत्रण के बाद शिवसेना ने सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं. कयासों के मुताबिक उसकी शरद पवार की पार्टी एनसीपी के साथ बातचीत चल रही है. इसी सिलसिले में शरद पवार ने एनसीपी के वरिष्‍ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी. इसमें तय किया गया कि शिवसेना को समर्थन देने के मुद्दे पर कांग्रेस के फैसले के बाद एनसीपी अपने पत्‍ते खोलेगी. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्‍व की महाराष्‍ट्र इकाई के साथ शाम चार बजे बैठक होगी.  

इसके बाद महाराष्‍ट्र के पल-प्रतिपल बदलते परिदृश्‍य के मद्देनजर कहा जा रहा है कि आज शाम पांच-आठ बजे के बीच सरकार के गठन का रास्‍ता साफ हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस शाम पांच बजे शिवसेना को समर्थन देने के संबंध में आखिरी फैसला लेगी. उसके बाद आधे घंटे के बाद एनसीपी, शिवसेना को समर्थन का ऐलान करेगी. उसके बाद शाम सात बजे के करीब शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल गवर्नर से मिलेगा और सरकार बनाने का दावा पेश करेगा. गवर्नर ने शिवसेना को आज शाम साढ़े सात बजे का वक्‍त तक का ही वक्‍त दिया है. उल्‍लेखनीय है कि शिवसेना (56), रांकापा (54) और कांग्रेस (44) के गठबंधन बनाने की स्थिति में इनके पास कुछ निर्दलीयों को मिलाकर कुल 161 विधायकों का समर्थन होगा. 288 सदस्‍यीय महाराष्‍ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 145 विधायकों की दरकार है. बीजेपी के पास 105 विधायक हैं. संख्‍याबल के लिहाज से कांग्रेस चौथे स्‍थान पर है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!