केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़, सीएम समेत कई नेताओं ने किया स्वागत, जानिए मिनट टू मिनट क्या है कार्यक्रम

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम विष्णदेव साय समेत भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू सहित छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद के सदस्य, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

बता दें कि 24 अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन की बैठक लेंगे. इस बैठक में पड़ोसी राज्यों के सीएस और डीजीपी शामिल होंगे. बैठक में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान की समीक्षा की जाएगी. बैठक में शामिल होने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक रायपुर पहुंच चुके हैं. अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में प्रोटोकॉल अधिकारी भी पहुंचे हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हैं. नक्सल प्रभावित 7 स्टेट हैं. शाह इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन की बैठक लेंगे. सहकारिता मंत्री भी हैं तो सहकारिता का भी एक बैठक होने वाली है.

केंद्रीय गृहमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
23 अगस्त 2024

रात 10:15 बजे: दिल्ली से बीएसएफ के विमान से रवाना होकर रायपुर पहुंचे. होटल मेफेयर में रात्रि विश्राम करेंगे.

24 अगस्त 2024

सुबह 10:00 बजे: होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
हेलीकॉप्टर से नवागांव: वल्लभाचार्य आश्रम में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पौने 12 बजे: रायपुर लौटेंगे।
दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक: इंटर-स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक (छत्तीसगढ़ समेत सात राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी शामिल)।
दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक: छत्तीसगढ़ पुलिस के कामकाज की समीक्षा।
दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक: बैठक।
साढ़े 4:00 से 6:00 बजे तक: विकास कार्यों की रिपोर्ट की समीक्षा।
रात 8:00 से 9:30 बजे तक: डीजीपी से वन-टू-वन मुलाकात।
रात 6:00 से 8:00 बजे तक: रात्रि भोजन और अन्य कार्य।

25 अगस्त 2024

सुबह 11:00 से 12:30 बजे तक: राष्ट्रीय क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ब्रांच ऑफिस का उद्घाटन।
दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक: लंच।
दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक: राज्य सरकार के कामकाज की समीक्षा।
शाम 3:45 बजे: स्वामी विवेकानंद विमानतल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!