मुस्लिम पर्सनल लॉ में विवाह की उम्र 15 साल को चुनौती, इंदौर हाईकोर्ट में शादी की उम्र 18 साल करने की याचिका दायर

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर हाईकोर्ट में मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत बाल विवाह की उम्र 15 साल से बढ़ाकर 18 साल करने की याचिका दायर की गई है। जनहित याचिका के माध्यम से इस मामले में बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत विवाह की न्यूनतम उम्र महिलाओं के लिए 18 साल करने की मांग की गई है।

शरीयत कानून के अनुसार 15 साल की उम्र में विवाह की अनुमति

यह याचिका अमन शर्मा नामक व्यक्ति ने दायर की है जिसमें मुस्लिम पर्सनल लॉ एक्ट, 1937 और बाल विवाह निषेध एक्ट, 2006 के बीच कानूनी टकराव को लेकर सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि शरीयत कानून के अनुसार 15 साल की उम्र में विवाह की अनुमति है। जबकि भारतीय कानून के तहत महिलाओं के लिए यह उम्र 18 साल निर्धारित है।

लड़कियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है प्रभाव

याचिका में यह तर्क दिया गया है कि कम उम्र में विवाह करने से लड़कियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जिससे उनकी शिक्षा और जीवन के अन्य पहलुओं पर भी असर पड़ता है। इसके साथ ही यह विवाह मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं। जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार शामिल है।

हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

इस मामले में इंदौर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने केंद्र सरकार, कानून और न्याय मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, मध्य प्रदेश सरकार, गृह विभाग, और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को नोटिस जारी किया है। इन सभी पक्षों से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि बाल विवाह निषेध कानून को प्राथमिकता दी जाए और सभी समुदायों में विवाह की न्यूनतम उम्र समान हो। साथ ही, कानून के प्रभावी पालन और बाल विवाह से प्रभावित लोगों के लिए सेवाओं की स्थापना की भी मांग की गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!