अमेरिका में भारतीय मूल के स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या, नाबालिग ने लूट के बाद वारदात को दिया अंजाम

वाशिंगटन। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना स्टेट में भारतीय मूल के स्टोर संचालक की हत्या कर दी गई। 36 वर्षीय युवक की पहचान 2580 एयरपोर्ट रोड पर स्थित टोबैको हाउस स्टोर के मालिक मेनांक पटेल के रूप में हुई है। वाशिंगटन पुलिस के मुताबिक वारदात को एक नाबालिग आरोपी ने अंजाम दिया, जिसने स्टोर को लूटने के बाद मेनांक पटेल को गोली मार दी। आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रोवन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अधिकारी कैप्टन मार्क मैकडैनियल ने बताया कि घटनास्थल पर गोलियों के कई खोखे मिले हैं। पीड़ित के शव में भी घावों के कई निशान देखे गए। गोलीबारी के बाद मेनांक पटेल को नोवेंट हेल्थ रोवन मेडिकल सेंटर ले जाया गया था। वहां से रेफर होने के बाद उन्हें चार्लोट के प्रेस्बिटेरियन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कैप्टन मैकडैनियल ने बताया कि आरोपी को सीसीटीवी वीडियो के आधार पर हिरासत में लिया गया है। फुटेज में वह काले शॉर्ट्स, एक काली हुडी, एक काला स्की मास्क और बरगंडी लोगो के साथ सफेद नाइक टेनिस जूते पहने हुए था। उसके हाथ में एक काली हैंडगन दिखाई दे रही थी। मैकडैनियल ने कहा कि शूटिंग के मकसद के बारे में निश्चित नहीं है, लेकिन वर्तमान में यह एक डकैती प्रतीत होती है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!