बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री Sheikh Hasina के खिलाफ हत्या का एक और मुकदमा दर्ज

ढाका । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ एक शिक्षक की मौत के संबंध में शुक्रवार को हत्या का एक और मुकदमा दर्ज किया गया। हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों में यह नया मामला है। हसीना और आवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर के खिलाफ हत्या का यह मुकदमा बोगुरा में दर्ज किया गया। सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ विद्यार्थियों के व्यापक प्रदर्शन के बाद हसीना (76) को इस्तीफा देना पड़ा था और पांच अगस्त को वह भारत चली गयी थीं। 

शिवगंज उपजिला के पलिकंडा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय सलीम हुसैन की हत्या के संबंध में बोगुरा सदर थाने में दर्ज मुकदमे में आवामी लीग के 99 अन्य स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है। हुसैन की चार अगस्त को हत्या कर दी गयी थी। चार अगस्त को जिस दिन हसीना इस्तीफा देकर बड़े पैमाने पर विद्रोह के कारण देश छोड़कर चली गयीं उस दिन हुसैन बोगुरा के सतमाथा इलाके में हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ था। शिकायत के मुताबिक, आवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों पर हमला किया और हुसैन की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। 

हुसैन के भाई ने आरोप लगाया कि आवामी लीग के लोगों ने हसीना और कादर से आदेश मिलने के बाद उसके भाई की हत्या कर दी। हसीना के पांच अगस्त को देश छोड़कर चले जाने के बाद उनके खिलाफ दर्ज यह नया मुकदमा है। हसीना और उनके मंत्रिमंडल के पूर्व मंत्रियों सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ वर्ष 2015 में एक वकील के अपहरण के सिलसिले में 14 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, पिछले महीने हिंसक झड़पों के दौरान एक किराना दुकान के मालिक की मौत के संबंध में हसीना और छह अन्य लोगों के खिलाफ 13 अगस्त को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!