एडवोकेट को अगवा करने का मामला: 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूट की नीयत से किया था अपहरण

गंजबासौदा (विदिशा)। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एडवोकेट को अगवा करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लूट की नीयत से एडवोकेट का अपहरण किया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली गई है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
इस मामले में एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि गंजबासौदा निवासी मुकेश रघुवंशी 4 अगस्त की रात ऑफिस से घर के लिए निकले थे। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया और गंजबासौदा से भोपाल के बीच घुमाते रहे। उन्होंने मारपीट कर एटीएम से 1,70,000 रुपए निकलवाकर लूट लिए थे। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर बदमाशों पर दबाव बनाया।

इसके बाद बदमाशों ने एडवोकेट मुकेश रघुवंशी को होशंगाबाद रोड भोपाल में टाटा शोरूम के सामने छोड़कर भाग निकले। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जुटी रही और उन्हें एक के बाद एक अलग-अलग जगहों से धर दबोचा। हालांकि, लूटी गई रकम अभी तक आरोपियों से बरादम नहीं कर पाई है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    न्यायिक मजिस्ट्रेट का 9 साल का बेटा लापता: कुछ घंटों बाद मिला, परिजनों ने की थी इनाम की घोषणा

    विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में न्यायिक मजिस्ट्रेट का 9 साल का बेटा अथर्व भारके लापता हो गया। हालांकि कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। वह सांची…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!