तिरंगे के रंग में रंगा सांची स्तूप ! भारत की स्वतंत्रता का दुनिया भर को दिया संदेश

पूरा देश स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है, हर शहर अपने-अपने तरीके से स्वतंत्रता का पैगाम दे रहा है. विश्व प्रसिद्ध सांची ने भी दुनिया भर में स्वतंत्रता का संदेश अपने अलग अंदाज में दिया. रात के अंधेरे में सांची तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया. कई किलोमीटर दूर से ही सांची की पहाड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई दिखाई दी. लाइटों से सांची स्तूप पर तिरंगा बनाया गया. आजादी के जश्न के मौके पर सांची स्तूप पर कई तरह की लाइटों ने तिरंगे के रंग उकेरे, जिनमें अशोक चक्र भी शामिल था. यह शानदार नज़ारा सांची स्तूप पर मनमोहक नजर आया.

सम्राट अशोक ने बनवाए थे 84 हजार स्तूप
इतिहासकारों की मानें तो सम्राट अशोक ने दुनिया भर में 84 हजार स्तूपों का निर्माण कराया था. इनमें से सांची का स्तूप सबसे प्रमुख माना जाता है. बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का यह एक बड़ा केंद्र है. सांची आज भी दुनिया भर में शांति का संदेश देता है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से कई लोग यहां आते हैं.

पुरातत्व विभाग के अधिकारी का कहना ये
पुरातत्व अधिकारियों की मानें तो देश भर में स्वतंत्रता दिवस के अपने-अपने तरीके से बधाई संदेश दिए जाते हैं. सांची दुनिया भर में शांति के संदेश के साथ स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहा है. सांची में लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके जरिए सांची स्तूप पर तिरंगा बनाया गया है. इसे देखने लोग रात में भी आ रहे हैं. सांची में लाइटिंग शो भी चल रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को बधाई दी जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    न्यायिक मजिस्ट्रेट का 9 साल का बेटा लापता: कुछ घंटों बाद मिला, परिजनों ने की थी इनाम की घोषणा

    विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में न्यायिक मजिस्ट्रेट का 9 साल का बेटा अथर्व भारके लापता हो गया। हालांकि कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। वह सांची…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!