दोषियों को दंड दिलाने की मांग को लेकर IMA समेत संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च

रायपुर। कोलकाता मेडिकल कॉलेज में महिला जूनियर डॉक्टर की जघन्य हत्या मामले के दोषियों को दंड दिलाने और केंद्रीय सुरक्षा कानून की मांग को लेकर शुकवार को पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर से तेलीबांधा चौपाटी तक पैदल कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), फागसी, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन, इंडियन डेंटल एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन, इंडियन फिजियोथैरेपिस्ट संगठन, फार्मासिस्ट एसोसिएशन, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संगठन, चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र संगठनों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ चिकित्सक, जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन और पैरामेडिकल संगठन शामिल हुए।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता और डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि रैली शुरू होने के पूर्व जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को संबोधित करते हुए अस्पताल परिसरों में कर्तव्य रत डॉक्टरों और सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए केंद्रीय सुरक्षा कानून की मांग की गई। छत्तीसगढ़ में अस्पताल परिसर हिंसा विरोधी अधिनियम को प्रभावी बनाने का भी रैली में संकल्प लिया गया है।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह 6 से रविवार सुबह 6 बजे तक पूरे देश में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर ओपीडी सेवाएं विरोध स्वरूप बंद रखी जाएगी। इमरजेंसी सेवाओं के अलावा सभी चिकित्साकीय सेवाओं को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!