PCC चीफ ने ‘जमना प्रसाद’ को कांग्रेस दफ्तर में झंडा वंदन के लिए किया आमंत्रित, कहा- भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता ने झंडा फहराने से रोका

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ‘जमना प्रसाद’ को कांग्रेस कार्यालय में झंडा फहराने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही दलित विरोधी नीतियों और गतिविधियों का समर्थन करती आई है और सिर्फ आपके दलित होने के कारण एक जनप्रतिनिधि को झंडा नहीं फहराने दिया जा रहा है।
दरअसल, सागर जिले के खुरई के जनपद अध्यक्ष को तिरंगा नहीं फहराने के लिए सरकारी आदेश जारी किया गया है। इसे लेकर पीसीसी चीफ ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ‘क्या दलित जनप्रतिनिधि को तिरंगा फहराने का अधिकार नहीं है ? सागर जिला जो कि दलित अत्याचार की राजधानी बन चुका है, वहाँ अब दलित वर्ग से खुरई के जनपद अध्यक्ष को तिरंगा नहीं फहराने हेतु सरकारी आदेश जारी कर दिया गया। मोहन सरकार का यह कृत्य BJP के असली दलित विरोधी चेहरे को उजागर करता।’

एक अन्य पोस्ट में कहा कि, ‘जमना प्रसाद जी, मैं आपकी पीड़ा समझ सकता हूँ, भाजपा हमेशा से ही दलित विरोधी नीतियों और गतिविधियों का समर्थन करती आयी है और सिर्फ़ आपके दलित होने के कारण एक जनप्रतिनिधि को झंडा नहीं फहराने दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष होने के नाते मैं आपको कांग्रेस कार्यालय भोपाल में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के लिए आमंत्रित करता हूँ। आप झंडा फहराने आएँगे तो मेरे लिए ख़ुशी की बात होगी और असल मायने में देश भाजपा की जातिवाद मानसिकता से आज़ाद होगा। जय हिंद !!’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!