विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल को लेकर संशय बरकरार, अब इस तारीख तक लटका फैसला

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं? इस पर आज कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फोर स्पोर्ट्स (CAS) का फैसला आना था। पूरा देश इस फैसले के इंतज़ार में था, लेकिन अब उन्हें इसके लिए कुछ दिन और इंतज़ार करना पड़ेगा।
दरअसल, आज खेल पंचाट की तरफ से एक अपडेट तो आई है, लेकिन फैसला नहीं आया है। अपडेट ये है कि जो फैसला आज आना था, वह अब 16 अगस्त को आएगा। पेरिस के टाइम के अनुसार शाम 6 बजे और भारतीय समय के अनुसार रात साढ़े 9 बजे फैसला विनेश फोगाट को लेकर आएगा।
बता दें कि एक ही दिन में प्री-क्वॉर्टर फाइनल, क्वॉर्टर फाइनल और सेमीफाइनल जीतने के बाद महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का कर चुकीं विनेश फोगाट को फाइनल की सुबह अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश फोगाट का वजन 50 किलोग्राम से ज्यादा पाया गया था और ऐसे में वे फाइनल के साथ-साथ पदक से भी चूक गई थीं। हालांकि, उसी शाम को उन्होंने खेल पंचाट का दरवाजा खटखटाया था और अपनी दो मांग कोर्ट के सामने रखी थीं। इनमें से एक को लेकर कोर्ट ने पहले ही फैसला दे दिया था, लेकिन दूसरी मांग को लेकर अभी भी केस जारी है।

गौरतलब है किविनेश फोगाट ने फाइनल से कुछ घंटे पहले कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फोर स्पोर्ट्स को लिखा था कि मेरा अभी वजन करा लिया जाए और मुझे फाइनल में खेलने दिया जाए। जब विनेश की ओर से ये लिखा गया था, उससे करीब 3 साढ़े 3 घंटे बाद फाइनल होना था। ऐसे में कोर्ट ने इस अपील को स्वीकार नहीं किया था और कहा था कि सब कुछ तय हो चुका है और अब फाइनल कुछ ही देर में शुरू होगा। वहीं, दूसरी अपील विनेश की ये थी कि उन्होंने सेमीफाइनल तक जीता है तो कम से कम उनको संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल मिलना चाहिए। ये मुद्दा अभी भी खेल पंचाट के समक्ष है और इस पर फैसला अब 16 अगस्त को आएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!