आरक्षण संबंधी फैसले को लेकर सीजेआई को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भीम सेना नेता गिरफ्तार

बैतूल । भीम सेना की मध्य प्रदेश इकाई के प्रभारी पंकज अतुलकर को आरक्षण संबंधी उच्चतम न्यायालय के फैसले के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मंगलवार को बैतूल से गिरफ्तार किया गया। गंज थाना प्रभारी रविकांत दहेरिया ने बताया कि अतुलकर (34) को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अतुलकर ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर पोस्ट कर कहा था कि वह ‘‘अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को गुलाम बनाने का फैसला’’ देने के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश को जान से मार देगा।

इसके बाद सोमवार को उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को एक ऐतिहासिक फैसले में कहा कि राज्यों को अनुसूचित जातियों के भीतर उप-वर्गीकरण करने का संवैधानिक अधिकार है, ताकि सामाजिक और शैक्षणिक रूप से अधिक पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए आरक्षण दिया जा सके।

  • सम्बंधित खबरे

    तेज रफ्तार वाहन पलटा, महिलाएं समेत करीब 12 लोग घायल, तेरहवीं से लौट रहे थे सभी

    बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दर्जन भर महिलाएं और पुरुष घायल हुए हैं।…

    शराबी महिला ने बप्पा को ऐसे दी विदाई, वाहन के सामने किया नागिन डांस, Video Viral

    बैतूल। मध्य प्रदेश में गणेश विसर्जन की धूम अब अंतिम चरण में है। लोग नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। बैतूल में भी जोरों-शोरों से तैयारियां जारी है। लेकिन…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!