एंबुलेंस से मरीज की जगह लाई जा रही सब्जियां, कैसे बचेगी मरीजों की जान? Video Viral

 बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एंबुलेंस का इस्तेमाल सब्जियां लाने के लिए किया जा रहा है। जिला अस्पताल में रेड क्रॉस सोसायटी के डोनेट किए गए वाहनों का उपयोग मालवाहक वाहन के रूप में हो रहा है । रेड क्रॉस सोसायटी ने इन वीडियो के सामने आते ही आपत्ति दर्ज कराई है।

मामला 4 अगस्त है। सुबह के 9 बजे थे। उस दौरान जिला अस्पताल परिसर में एक एंबुलेंस दाखिल होती है। इसके अंदर से किसी मरीज को नहीं उतारा गया, बल्कि सब्जी से भरे बोरे निकाले गए। जिसने भी यह देखा, उसे अपनी आखों पर यकीन नहीं हुआ। दरअसल एंबुलेंस को सुबह सब्जी मंडी भेजा गया था, जहां से सब्जी लोड करके वाहन वापस जिला अस्पताल पहुंचा था। इसे रेड क्रॉस सोसायटी ने जिला अस्पताल की रोगी कल्याण समिति को आपातकालीन सेवाओ के लिए दी थी।

मध्य प्रदेश के बैतूल में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिलती जिस वजह से उन्हें खटिया या कंधों पर लादकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। लगातार बारिश के बीच दुर्घटनाओं और आपातकाल की स्थिति में एंबुलेंस की जरुरत पड़े तो शायद ही इसकी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। क्योंकि यहां तो मरीजों को लाने वाले वाहनों में सब्जी या कोई दूसरा कबाड़ भरकर ट्रांसपोर्ट किया जा रहा है। अब देखना ये होगा कि इन तस्वीरों के सामने आते के बाद जिला प्रशासन क्या एक्शन लेता है।

  • सम्बंधित खबरे

    तेज रफ्तार वाहन पलटा, महिलाएं समेत करीब 12 लोग घायल, तेरहवीं से लौट रहे थे सभी

    बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दर्जन भर महिलाएं और पुरुष घायल हुए हैं।…

    शराबी महिला ने बप्पा को ऐसे दी विदाई, वाहन के सामने किया नागिन डांस, Video Viral

    बैतूल। मध्य प्रदेश में गणेश विसर्जन की धूम अब अंतिम चरण में है। लोग नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। बैतूल में भी जोरों-शोरों से तैयारियां जारी है। लेकिन…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!