बांग्लादेश में उथल-पुथल का भारत से आवाजाही और भारतीय कंपनियों के दफ्तरों पर क्या असर? जानें सब कुछ

बांग्लादेश को जुलाई महीने में आरक्षण को लेकर भड़की हिंसा भले ही कुछ दिन के लिए थम गई थी। लेकिन उसके बाद फिर भड़की हिंसा ने सरकार विरोधी प्रदर्शन का रूप ले लिया। अब देश में राजनीतिक संकट भी पैदा हो गया है, क्योंकि सरकार विरोधी हिंसा के कारण शेख हसीना ने प्रधानमंत्री से इस्तीफा दे दिया और देश भी छोड़ दिया। इसी बीच सेना ने मोर्चा संभालते हुए देश में अंतरिम सरकार बनाने की बात कही है।

भारत ने बांग्लादेश के साथ रेल सेवाएं की निलंबित
वहीं पड़ोसी देश में इन हालातों के बीच भारत ने सुरक्षा के मद्देनजर दोनों देशों की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी करते हुए आवाजाही पर रोक लगा दी है। जबकि भारतीय रेलवे ने बांग्लादेश में हिंसक घटनाओं के मद्देनजर बांग्लादेश के साथ सभी रेल सेवाएं निलंबित कर दी हैं। भारतीय रेलवे के अनुसार 19 जुलाई से 6 अगस्त तक बांग्लादेश जाने वाली कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन समेत सभी ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई थीं।

भारतीय एयरलाइन्स ने रद्द की हवाई सेवाएं
वहीं बांग्लादेश में मौजूदा स्थिति को लेकर एयर इंडिया ने ट्वीट किया, जिसमें लिखा- बांग्लादेश में उभरती स्थिति को देखते हुए, हमने ढाका से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं और ढाका से आने-जाने के लिए कन्फर्म बुकिंग वाले अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमारे मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे 24/7 संपर्क केंद्र पर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें।

वहीं बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिति को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए सलाह जारी किया है। एक ट्वीट में इंडिगो एयरलाइंस ने कहा कि, ढाका में चल रही स्थिति को देखते हुए, कल के लिए निर्धारित सभी उड़ानें से रद्द कर दी गई हैं। आपको असुविधा और व्यवधान के लिए हमें खेद है।

बांग्लादेश में LIC का कार्यालय 7 अगस्त तक बंद
बांग्लादेश में हिंसा के बीच एलआईसी ने सोमवार को कहा कि बांग्लादेश में उसका कार्यालय 7 अगस्त तक बंद रहेगा। जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के कई हिस्सों में सुरक्षा बलों और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच पिछले दो दिनों में हुई भीषण झड़पों में 100 से अधिक लोग मारे गए। वहीं एलआईसी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, बांग्लादेश में मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक स्थिति के कारण एलआईसी ऑफ बांग्लादेश लिमिटेड का कार्यालय 5 अगस्त, 2024 से 7 अगस्त, 2024 की के दौरान बंद रहेगा। एलआईसी ने कहा कि बांग्लादेश सरकार ने 5 अगस्त, 2024 से 7 अगस्त, 2024 तक 3 दिनों के लिए कर्फ्यू घोषित किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!