वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर BJP को मिला पुराने दोस्त का साथ?, कहा- 10 साल में हुआ सबसे ज्यादा लैंड जिहाद, वक्फ एक्ट पर हम करेंगे चर्चा

मोदी सरकार वक्फ बोर्ड में बड़े संशोधन करने जा रही है। केंद्र सरकार इसी सत्र में संसद में संशोधन विधेयक लाने पर विचार कर रही है। वहीं वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर BJP को अपने पुराने दोस्त का साथ मिला है। शिवसेना-यूबीटी ने वक्फ एक्ट पर चर्चा करने के लिए तैयार हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा लैंड जिहाद हुआ है। लिहाजा हम इसपर चर्चा करेंगे।

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि उनकी पार्टी वक्फ एक्ट पर संसद में चर्चा करेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक पूरा ड्राफ्ट नहीं आया है। इस सरकार में 10 साल में सबसे ज्यादा लैंड जिहाद हुआ है। संजय राउत का ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने वाले 1995 के कानून में संशोधन की तैयारी कर रही है।

संजय राउत ने बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मंगलवार को तीन दिनों के लिए दिल्ली आ रहे हैं। उनके साथ रश्मि ठाकरे और आदित्य ठाकरे भी आने वाले हैं। उद्धव ठाकरे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं।

राउत ने कहा कि टीएमसी और आम आदमी पार्टी के नेता भी उद्धव से मुलाकात करेंगे। साथ ही एनसीपी (शरद गुट) के मुखिया शरद पवार के साथ भी उद्धव ठाकरे की मुलाकात होने वाली है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!