दुष्कर्म पीड़िता की मां से मिले योगी, सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा, थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज सस्पेंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मां को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की मां ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। तत्पश्चात उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने सरकार से दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि आरोपी सपा नेता मोईन खान की संपत्तियों की जांच होगी और अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा। इस दौरान बीकापुर के विधायक अमित सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

बता दें कि अयोध्या के पूरा कलंदर थानाक्षेत्र में घटी शर्मनाक घटना में पिछड़ा वर्ग की 12 वर्षीय बच्ची के साथ सपा नेता मोईन खान और उसके नौकर पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप है। आरोपित मोईन खान फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी बताया जाता है। सीएम योगी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। साथ ही आरोपियों को लेकर सपा के सॉफ्ट कॉर्नर की भर्त्सना की थी। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के निर्देश पर बच्ची के स्वास्थ्य और उसकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

पूराकलंदर थानाध्यक्ष व भदरसा चौकी इंचार्ज सस्पेंड
भदरसा में सपा नेता मोईद खान और उसके नौकर की ओर से बालिका के साथ गैंगरेप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। रेप पीड़िता की मां से सीएम योगी की मुलाकात के बाद यहां पर एसएसपी राजकरण नय्यर ने पूराकलंदर थानाध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चौकी प्रभारी अखिलेश गुप्त को निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण में थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज की लापरवाही के साथ उनकी भूमिका तय करने के लिए जांच के भी आदेश दिए गए हैं। आईजी प्रवीण कुमार ने निलंबन की कार्रवाई की पुष्टि की है।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!