ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 3 घंटे की मशक्कत के बाद 5 फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू

 धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के गणपति घाट पर एक भयानक हादसा हो गया। जिसमें ब्रेक फेल ट्राला ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए और उनमें भीषण आग लग गई। जानकरी के अनुसार घटना में 3 लोग घायल हैं। जिनका इलाज धामनोद के अस्पताल में किया जा रहा है।

राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर रात करीब 1:00 बजे ब्रेक फेल ट्राला घाट उतरने के दौरान अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। इस भयानक टक्कर के बाद दो वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे की खबर मिलते ही रात को ही तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

वहीं सुबह 6:00 बजे वाहनों में फिर से आग लग गई और देखते ही देखते तीनों वाहनों ने आग पकड़ ली। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह करीब 8:00 बजे तक फायर ब्रिगेड के 5 फायर टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता रहा। काकड़ादा पुलिस चौकी प्रभारी मिथुन चौहान सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद है। हादसे में प्रतीक सोनी निवासी धर्मपुरी, अंकुश जैन निवासी धर्मपुरी, महेंद्र पिता कमलेश निवासी जयपुर राजस्थान घटना में घायल हुए। जिन्हे तत्काल एंबुलेंस की मदद से धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के 10 टन जहरीले कचरे को किया गया नष्ट, खतरनाक स्तर के नीचे ही रहा उत्सर्जन

    मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को धार जिले के निपटान संयंत्र में जलाने के परीक्षण का दूसरा चरण शनिवार रात को समाप्त हो गया. मध्य प्रदेश प्रदूषण…

    75 घंटे में जलकर खाक हुआ यूनियन कार्बाइड का 10 टन कचरा, रिपोर्ट आने के बाद शुरू होगा दूसरा ट्रायल

    धार। भोपाल गैस त्रासदी के 39 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का केमिकल वेस्ट पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने का पहला ट्रायल सोमवार शाम 5:30 बजे तक पूरा हुआ।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!