फुल फॉर्म में दिखे योगी, सपा-कांग्रेस के खिलाफ भरी हुंकार, बोले- खटाखट करने वालों को 2027 में सफाचट कर देंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। विधानसभा में बोलते हुए योगी ने साफ तौर पर कहा कि 2027 में खटाखट नहीं, कांग्रेस और सपा का सफाचट होगा। आपको बता दें कि हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। सीएम योगी ने इंडी गठबंधन के खटाखट स्कीम पर बोलते हुए प्रश्र किया कि एक लाख का बॉन्ड कहां गया? उन्होंने भाजपा और एनडीए के अपने सहयोगी विधायकों से कहा कि आप सब जनता-जनार्दन के बीच जाइए और उनसे पूछिए कि एक लाख का बॉन्ड कहां गया, कौन खा गया और उसे खाने वाले लोग कौन हैं।

सीएम योगी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और सपा द्वारा फैलाए गए संविधान खत्म करने के झूठ पर भी विपक्ष आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि संविधान का गला घोटने वाले कौन लोग थे? विपक्ष के लोग कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार आएंगे तो संविधान खत्म कर देंगे। प्रधानमंत्री मोदी 10 वर्ष से सत्ता में हैं, क्या संविधान खत्म हुआ, नहीं! बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के रहते संविधान और मजबूत हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान जितना प्रधानमंत्री मोदी ने किया, उतना किसी ने नहीं किया।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब के पंच तीर्थों का निर्माण कराया। मध्य प्रदेश के महू में स्थित उनकी जन्मस्थली पर भव्य स्मारक हो या इंग्लैंड के जिस मकान से बाबा साहब अम्बेडकर ने उच्च शिक्षा अर्जित की थी, इंडिया हाउस के रुप में उसे प्रधानमंत्री मोदी ने स्थापित किया। सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने दिल्ली के जिस मकान में रहते हुए अपना सार्वजनिक जीवन व्यतीत किया था, प्रधानमंत्री मोदी ने उसे भी स्मारक बनाया। नागपुर में जिस स्थल पर बाबा साहब ने बौद्ध दीक्षा प्राप्त की थी, उसे भी प्रधानमंत्री मोदी ने ही स्मारक बनाया।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!