घर में घुसकर अधिवक्ता को मारी गोली, कोर्ट मैरिज के बहाने आए थे बदमाश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक अधिवक्ता को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि दो बदमाश कोर्ट मैरिज के बहाने घर में घुसे और गोली चला थी। गोली लगने से अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हमलावर गोली मारकर फरार हो गए। घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस इस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

यह पूरा मामला सदर कोतवाली के सिनेमा चौराहे लखनऊ रोड का है। जहां अधिवक्ता कनिष्क कुमार मेहरोत्रा का मकान है। घर के बाहरी हिस्से में उनका ऑफिस है। मंगलवार शाम करीब सवा 7 बजे दो युवक उनके दफ्तर पहुंचे। वकील के मुंशी गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि दो युवकों ने दफ्तर में आकर दस्तक दी। दरवाजा भिड़ा हुआ था। दोनों युवकों को अंदर बुलाया गया। युवकों ने बताया कोर्ट मैरिज करनी है। लिहाजा बाबू जी को बुला दीजिए। मुंशी के मुताबिक वकील साहब घर के अंदर थे।

दोनों युवकों को बैठाकर वह वकील साहब को बुलाने गए। वकील जैसे ही आकर कुर्सी पर बैठे एक युवक ने तमंचा निकालकर गोली चला दी, जो कि उनके कनपटी के पास जा लगी। गंभीर हालत में अधिवक्ता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है। तीन टीमों को लगाया गया है। बहुत जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!