संसद में भिड़े अखिलेश-अनुराग ठाकुर, SP चीफ बोले- मिलिट्री स्कूल से पढ़ा हूं तो बीजेपी MP ने दिया ये जवाब

संसद में बजट को लेकर हुई चर्चा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और BJP सांसद अनुराग ठाकुर के बीच अग्निवीर योजना को लेकर बहस देखने को मिली. सरकार से अखिलेश यादव ने पूछा कि अगर अग्निवीर योजना इतनी ही अच्छी है तो आप राज्यों को 10 % कोटा देने के लिए क्यों कहते हैं. वहीं इस पर हमीरपुर सीट से BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि अग्निवीर में 100 फीसदी रोजगार की गारंटी है और रहेगी. 

संसद में अखिलेश यादव ने कहा कि कोई भी नौजवान जो फौज की तैयारी करता है, वो कभी स्वीकार नहीं कर सकता है. सपा अध्यक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “जब पहली बार स्कीम आई थी तो उस समय बड़े-बड़े उद्योगपतियों से ट्वीट कराया गया था कि इससे अच्छी कोई योजना नहीं है. इनको हम नौकरी पर रख लेंगे. खुद ये बात सरकार स्वीकार करती है कि ये स्कीम ठीक नहीं है. तभी वो अपनी अपनी सरकारों से कह रहे हैं कि अग्निवीर वाले जो लौटकर आएंगे उन्हें कोटा दीजिए, नौकरी दीजिए.”

अनुराग ठाकुर ने अखिलेश को दिया जवाब

अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैं हिमाचल से आता हूं, जिसने पहला परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा दिए. कारगिल युद्ध में सबसे ज्यादा शहीद होने वाले हिमाचल प्रदेश के वीर नौजवान थे. 4 परमवीर चक्र विजेता, जिसमें 2 कैप्टन विक्रम बत्रा और सूबेदार संजय कुमार हिमाचल से हुए. लंबे समय से जो मांग थी कि वन रैंक-वन पेंशन की. किसी सरकार ने पूरी नहीं की. उसे मोदी सरकार ने पूरा किया. अखिलेश यादव जी सुनिए, अग्निवीर में 100 फीसदी रोजगार की गारंटी है और रहेगी.”

अखिलेश ने फिर पूछा अनुराग ठाकुर से सवाल

इसके बाद कन्नौज सांसद ने कहा कि मैं दूसरी बात कहता हूं कि आपको राज्यों में 10 फीसदी कोटा क्यों देना पड़ रहा है. अखिलेश यादव ने अनुराग ठाकुर से पूछा, “चैल कहां है. कभी गए हो उस मिलिट्री स्कूल में. मैं खुद मिलिट्री स्कूल में पढ़ा हूं. आप परमवीर चक्र की बात कर रहो, हम भी कई नाम गिना सकते हैं, जिन्हें परमवीर चक्र मिला है.”

अनुराग ठाकुर ने कहा, “ये तो केवल मिलिट्री स्कूल गए हैं. मैं आज भी आर्मी में कैप्टन रैंक की सेवाएं दे रहा हूं. अखिलेश जी केवल ज्ञान मत बांटिए. राहुल गांधी जी के साथ बैठकर बाहें फैलाकर आपको भी झूठ बोलने की आदत पड़ गई है.”

अखिलेश ने कसा BJP पर तंज

BJP सांसद के बयान पर अखिलेश ने कहा, “शायद मंत्री जी नहीं रहे, इसलिए तकलीफ ज्यादा है. दर्द मैं बताता हूं. जबसे UP में हारे हैं, तबसे कोई नमस्कार नहीं कर रहा है, तकलीफ वो है आपको. वो वीडियो हमने देखा है कि कोई किसी को नमस्कार नहीं कर रहा है, कोई किसी को देख नहीं रहा है. जो अपने आपको बहुत ताकतवर कहते थे, जिसने हराया उसको नहीं ये हटा पा रहे हैं. अब बात समझ में नहीं आई ना. अग्निवीर व्यवस्था समाजवादी लोग स्वीकार नहीं कर सकते हैं. जब भी हम सरकार में आएंगे, साल-दो साल इस व्यवस्था को खत्म कर देंगे.”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!