दिल्ली नगर निगम ने लिया ऐक्शन, विकास दिव्यकीर्ति के ‘दृष्टि आईएएस’ को किया सील, बेसमेंट में चल रहा थी कोचिंग

नई दिल्ली: राव आईएएस स्टडी सर्किल में तीन छात्रों के मौत के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। एमसीडी ने विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग सेंटर दृष्टि आईएएस को सील कर दिया है। दृष्टि आईएएस सेंटर नेहरू विहार में वर्धमान मॉल के बेसमेंट में चल रहा था। सुरक्षा कारणों से कोचिंग सेंटर को सील किया गया है।

वहीं अब दिल्ली नगर निगम ने कोचिंग सेंटरों की जांच तेज कर दी है। दिल्ली नगर निगम सोमवार को दिल्ली के मुखर्जी नगर में सीलिंग अभियान शुरू किया। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाले कई कोचिंग सेंटर मुखर्जी नगर में हैं।

एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में अवैध रूप से बेसमेंट का इस्तेमाल करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि बाद में बेसमेंट से अवैध रूप से संचालित किये जाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ पूरे शहर में इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। मुखर्जी नगर के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहे और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी ने बताया कि शनिवार की घटना के बाद से ज्यादातर कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी बंद कर दी गई है।

रविवार को नगर निगम ने इलाके में 13 अवैध कोचिंग सेंटर को सील कर दिया था। राव आईएएस स्टडी सर्किल को पुलिस ने पहले ही सील कर दिया है, जहां शनिवार को तीन छात्रों की मौत हुई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!