रेवंत रेड्डी ने अकबरुद्दीन ओवैसी को दिया डिप्टी सीएम का ऑफर, सामने रखी ये शर्त

तेलंगाना विधानसभा में एक दिलचस्प बहस उस वक्त देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी को डिप्टी सीएम का ऑफर दे दिया. कांग्रेस नेता रेड्डी ने कहा कि आपको उपमुख्यमंत्री बना दूंगा और अपने बगल में बैठाऊंगा.

दरअसल, विधानसभा में पुराने शहर के विकास, मेट्रो ट्रेन कनेक्टिविटी, कानून व्यवस्था की स्थिति, वक्फ संपत्तियों और चुनाव संबंधी मामलों को लेकर बहस चल रही थी. इस दौरान सीएम रेड्डी ने कहा, “मेरे दोस्त ने अपने पुराने दोस्त को 10 साल दिए हैं. मैं सिर्फ चार साल मांगता हूं. पुराने शहर से सेवाओं का विस्तार करना मेरी जिम्मेदारी है. मैं परियोजना पूरी करने के बाद ही वोट मांगूंगा.”

…जब रेवंत रेड्डी ने अकबरुद्दीन ओवैसी को दिया डिप्टी सीएम का ऑफर

उन्होंने चंद्रायनगुट्टा से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के लिए अकबरुद्दीन ओवैसी से समर्थन मांगा. एक बात जिसने सभी का ध्यान खींचा, वह यह थी कि चंद्रयानगुट्टा का प्रतिनिधित्व अकबरुद्दीन ओवैसी करते हैं. सदन में किसी ने कहा, ‘अगर कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रयानगुट्टा से जीत जाता है, तो ओवैसी का क्या होगा?’

तो रेवंत रेड्डी ने कहा, “अगर अकबरुद्दीन ओवैसी कोडंगल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हैं तो उनकी जीत सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी होगी. इतना ही नहीं, मैं उन्हें उपमुख्यमंत्री के तौर पर अपने बगल में बैठाऊंगा.”

रेवंत रेड्डी ने जवाब दिया, “मेरे दोस्त अकबरुद्दीन ओवैसी के लिए कोई समस्या नहीं है. अगर अकबरुद्दीन ओवैसी कांग्रेस बी फॉर्म पर चुनाव लड़ते हैं तो मैं उनके लिए अपनी कोडंगल सीट कुर्बान कर दूंगा. मैं खुद उनका नामांकन पत्र दाखिल करूंगा और उनकी शानदार जीत सुनिश्चित करूंगा. इतना ही नहीं, मैं उन्हें अपने बगल में बैठाऊंगा और उन्हें डिप्टी सीएम बनाऊंगा.”

अकबरुद्दीन ओवैसी ने दिया ये जवाब

इस ऑफर के जवाब में ओवैसी ने हंसते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा एआईएमआईएम से शुरू हुई, एआईएमआईएम में बढ़ी और एआईएमआईएम में ही खत्म होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!