मनु भाकर से रहेगी पहले पदक की उम्मीद, सिंधू और निकहत भी शुरू करेंगी अभियान

भारत ने पेरिस ओलंपिक की शुरुआत कर दी है। महिला निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक की उम्मीद बरकरार रखी है, जबकि भारत ने 10 मीटर पुरुष एयर पिस्टल और राइफल मिश्रित टीम इवेंट में निराशाजनक प्रदर्शन किया और इन दोनों वर्ग में कोई भारतीय निशानेबाज फाइनल में भी जगह नहीं बना सका। अब रविवार को मनु से पहले पदक की उम्मीद रहेगी, जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और निकहत जरीन भी दूसरे दिन से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

मनु पहली बार फाइनल में
आत्मविश्वास से भरी मनु भाकर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक खेलों में भारत के अन्य निशानेबाजों की खराब शुरुआत को पीछे छोड़कर 10 मीटर महिला एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। भाकर ने क्वालिफिकेशन में 580 का स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया, जिसमें हंगरी की निशानेबाज वेरोनिका मेजर 582 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं। अब आठ निशानेबाजों के फाइनल में मनु से पदक की उम्मीद रहेगी।

तीसरे पदक के लिए अभियान शुरू करेंगी सिंधू
महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने 2016 रियो ओलंपिक और टोक्यो 2020 में पदक जीते थे। अब उनसे लगातार तीसरी बार इन खेलों में पदक जीतने की आस रहेगी। सिंधू मालदीव की एफएन अब्दुल रज्जाक के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।
पेरिस ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है…

निशानेबाजी

  • महिला10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन: इलावेनिल वलारिवन (दोपहर 12:45 बजे)
  • पुरुष 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन: संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता (दोपहर 2:45 बजे)
  • महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल: मनु भाकर (दोपहर 3:30 बजे)

बैडमिंटन

  • महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधू बनाम एफएन अब्दुल रज्जाक (दोपहर 12:50 बजे से)
  • पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणय बनाम फैबियान रोथ (रात आठ बजे से)

रोइंग

  • पुरुष एकल स्कल (रेपेचेज दो): बलराज पंवार (दोपहर 1:18 बजे)

टेबल टेनिस

  • महिला एकल (दूसरा दौर): श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कालबर्ग (दोपहर 12:15 बजे से)
  • महिला एकल (दूसरा दौर): मनिका बत्रा बनाम अन्ना हर्से (दोपहर 12:15 बजे से)
  • पुरुष एकल (दूसरा दौर): शरथ कमल बनाम डेनी कोजुल (दोपहर 3:00 बजे से)

तैराकी

  • पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक (हीट 2): श्रीहरि नटराज (दोपहर 3:16 बजे से)
  • महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 1): धीनिधि देसिंगु (दोपहर 3:30 बजे से)

मुक्केबाजी

  • निकहत जरीन महिला 50 किग्रा (दोपहर 3:50 बजे से)

तीरंदाजी

  • महिला टीम क्वार्टर फाइनल : अंकिता भकत, भजन कौर और दीपिका कुमारी (शाम 5:45 बजे से)
  • महिला टीम सेमीफाइनल: (क्वालिफाई करने पर) शाम 7:17 बजे से
  • महिला टीम पदक चरण के मैच: (क्वालिफाई करने पर) रात 8:18 बजे से
  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!