एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने ओलंपिक में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के साथ वर्चुअल की बातचीत

नई दिल्ली अद्भुत और अविस्मरणीय ओपनिंग सेरेमनी के साथ पेरिस ओलंपिक का आगाज हो चुका है। खेलों के इस महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन करने के लिए एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने ओलंपिक 2024 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय नौसेना के खिलाड़ियों के साथ वर्चुअल बातचीत की। सीन नदी की लहरों पर कश्तियों पर सवार परेड ऑफ नेशंस में हिस्सा लेते कई देशों के खिलाड़ी और किनारे पर हौसला अफजाई करते फैंस, लेजर लाइट शो, मनमोहक प्रस्तुतियों और हल्की-हल्की बारिश ने इन दृश्यों में चार चांद लगा दिया। ये तमाम नजारे मनमोहक थे।

वहीं, इस बीच मेडल के लिए भारतीय दल का सफर शुरू होने से पहले एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने नौसेना के खिलाड़ी, जो पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 सदस्यीय दल का हिस्सा हैं, उनसे बातचीत की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पोकपर्सननेवी अकाउंट से एक खास वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की लगन, प्रेरणा और दृढ़ संकल्प की सराहना ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। आप सभी कड़ी मेहनत करें, निष्पक्ष खेलें और दिल से खेलें क्योंकि 140 करोड़ दिल आपके लिए धड़क रहे हैं।”

नौसेना प्रमुख ने खिलाड़ियों से कहा,” आप सभी को अपने खेल पर फोकस रखना है और अपना बेस्ट देना है। नौसेना और पूरा देश आपके साथ है। निष्पक्ष खेलें और दिल से खेलें।” भारतीय नौसेना से पेरिस ओलंपिक 2024 में 9 नेवी खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मोहम्मद अनस याहिया, सीपीओ और मोहम्मद अजमल, पीओ, 4X400 मीटर रिले। तजिंदर पाल सिंह तूर, सीपीओ, शॉट पुट। रीतिका, सीपीओ, रेसलिंग। जुगराज सिंह, सीपीओ, हॉकी। विकास सिंह, पीओ, परमजीत सिंह बिष्ट, और अक्षदीप, 20 किमी रेस वॉकिंग सूरज पंवार, पीओ, मैराथन रेस वॉक मिक्स्ड रिले।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!