Bundelkhand Expressway बनेगा उत्तर प्रदेश का पहला सोलर एक्सप्रेसवे : औद्योगिक विकास मंत्री

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को प्रदेश का पहला ‘सोलर एक्सप्रेसवे’ बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित शिविर कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की। मंत्री के मीडिया प्रभारी बालाजी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, सोलर एक्सप्रेसवे निर्माण को लेकर नौ अगस्त को लखनऊ में सभी भागीदारों और सौर ऊर्जा विशेषज्ञों के साथ एक संगोष्ठी आयोजित करने का निर्णय शुक्रवार की बैठक में लिया गया। विज्ञप्ति के अनुसार, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही बिजली भी पैदा करेगा। एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर पर्यावरण संरक्षण के लिए 25 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे।साथ ही 1700 हेक्टेयर भूमि पर प्रदेश का सबसे लंबा सोलर पार्क भी विकसित किया जाएगा जिससे 450 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन होगा। विज्ञप्ति के मुताबिक, इटावा से चित्रकूट तक 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के मुख्य कैरिजवे और सर्विस रोड के बीच स्थित 1700 हेक्टेयर भूमि पर 15-20 मीटर चौड़ाई में सोलर पार्क विकसित किया जाएगा।

इसके लिए कंपनियों को 25 वर्ष के लिए पट्टे पर भूमि आवंटित की जाएगी। विज्ञप्ति के मुताबिक, बैठक में सोलर एक्सप्रेसवे के साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रगति पर भी चर्चा हुई। अगले वर्ष प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेले से पहले गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा करने एवं कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए 10 अगस्त को प्रयागराज में समीक्षा बैठक करने का निर्णय किय गया। मेरठ से प्रयागराज के बीच गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!