आईपीएस विनीत खन्ना का VRS आवेदन स्वीकृत

 भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा में 2006 बैच के IPS अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक विनीत खन्ना का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन सरकार ने स्वीकर कर लिया है। इस संबंध में राज्य के गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, विनीत खन्ना के VRS आवेदन की स्वीकृति 30 सितंबर 2024 से इस शर्त के साथ स्वीकृत की गई है कि वे आगामी एक वर्ष तक किसी व्यावसायिक पद पर काम नहीं करेंगे।गौरतलब है कि विनीत खन्ना ने पुलिस विभाग में अपने करियर की शुरुआत सब इंस्पेक्टर पद से की थी। ट्रेनिंग पूरी होते ही उनका चयन डीएसपी पद पर हो गया था और फिर वह अनेक जिलों में CSP, एडिशनल एसपी और SP के रूप में कार्यरत रहे। जबलपुर में भी विनीत खन्ना सीएसपी कोतवाली के पद पर पदस्थ रहे।

वर्ष 2006 में उन्हें आईपीएस केडर से नवाज दिया गया था। विनीत खन्ना की पत्नी हिमानी खन्ना भी पुलिस विभाग में ही आईपीएस अधिकारी है। छत्तीसगढ़ में जब भूपेश बघेल की सरकार बनी तो विनीत खन्ना और हिमानी खन्ना मध्य प्रदेश से प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ चले गए थे।

विनीत खन्ना ने 28 जून 2024 में आवेदन भेजा था और 30 सितंबर 2024 से उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मांग की थी। मध्य प्रदेश शासन में गृह विभाग के अपर सचिव अजय गुप्ता द्वारा 25 जुलाई 2024 को उक्त आवेदन की सशर्त मंजूरी का पत्र जारी कर दिया गया है

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!